जेल में आतंकी की हत्या: बैरक में कैदी ने किया हमला; राम मंदिर उड़ाने की रची थी साजिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, फरीदाबाद।
नीमका जेल से रविवार देर रात एक आतंकी की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जेल में बंद अलकायदा से जुड़े आतंकी अब्दुल रहमान की नुकीली वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई।
बैरक में बंद कैदी ने की हत्या
यह हमला उसी बैरक में बंद एक अन्य कैदी अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट ने किया, जो खुद मर्डर के मामले में सजा काट रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
जेल परिसर में सुरक्षा बढ़ाई
अधिकारी तुरंत हाई सिक्योरिटी बैरक में पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अब्दुल रहमान को देखा, जिसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और जेल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अयोध्या राम मंदिर साजिश से जुड़ा था आतंकी
मृतक आतंकी अब्दुल रहमान (20) को गुजरात एटीएस ने मार्च 2025 में गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलकायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (AQIS) के कुख्यात आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में था।
उस पर अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप था, जिसके चलते उसे हाई सिक्योरिटी जेल में रखा गया था।
हत्यारोपी भी संगीन मामलों में आरोपी
अब्दुल की हत्या करने वाला कैदी अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट कोई सामान्य अपराधी नहीं है। उसका नाम चर्चित अक्षय शर्मा हत्याकांड में सामने आ चुका है। पंजाब में पुलिस मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। करीब दो साल पहले उसे कठुआ जेल से फरीदाबाद की नीमका जेल में शिफ्ट किया गया था।
हाई सिक्योरिटी बैरक पर उठे सवाल
बताया जा रहा है कि दोनों कैदियों को हाई सिक्योरिटी बैरक में एक साथ रखा गया था। ऐसे में जेल के भीतर नुकीली वस्तु का पहुंचना और इतनी बड़ी वारदात हो जाना, जेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या में इस्तेमाल की गई नुकीली चीज कहां से आई।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!