खबर
Top News

दो पक्षों में विवाद के बाद तनाव: बाजार बंद; आरोपियों के घर तोड़ने की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जनवरी 2026, 1:10 pm
शेयर करें:
दो पक्षों में विवाद के बाद तनाव

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले के तराना में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद शुक्रवार को भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एहतियातन बाजार पूरी तरह बंद है और कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील कर रही है।

थाने का घेराव
घटना के बाद शुक्रवार सुबह विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता एक बार फिर तराना थाने पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों का जुलूस निकालने उनके मकान गिराने की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने नारेबाजी की और बाद में धरने पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

विवाद के बाद 11 बसों में तोड़फोड़
गौरतलब है कि, गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे तराना कस्बे में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। हालात बिगड़ने पर उपद्रवियों ने बस स्टैंड पर खड़ी 11 बसों में जमकर तोड़फोड़ की। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस को धारा 144 लागू करनी पड़ी और भीड़ को बलपूर्वक खदेड़ा गया।

कैसे शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार विवाद की शुरुआत बड़े राम मंदिर के सामने स्थित सुखला गली में हुई। यहां विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर (बुंदेला) मौजूद थे। इसी दौरान ईशान मिर्जा और उसके साथी वहां पहुंचे और खड़े होने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई।

युवक गंभीर रूप से घायल
झगड़े के दौरान कुछ युवकों ने पीछे से सोहेल ठाकुर पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उज्जैन रेफर किया गया।

5 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में सप्पन मिर्जा (मदारबड़ा), ईशान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, सलमान मिर्जा, रिजवान मिर्जा और नावेद के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

शांति बनाए रखने की अपील
तनाव को देखते हुए तराना में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाइश दे रही है कि मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, इसलिए शांति बनाए रखें और कानून को अपने हाथ में न लें।

संबंधित समाचार

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई
Indore

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

9 minutes ago
स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं
Top News

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

14 minutes ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

20 minutes ago
व्यापारिक संगठनों की चेतावनी
Top News

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

29 minutes ago
जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार
Top News

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

39 minutes ago
देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

44 minutes ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

about 1 hour ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

about 1 hour ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

about 1 hour ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

about 2 hours ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 2 hours ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 2 hours ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 2 hours ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 3 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 3 hours ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 3 hours ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 3 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!