टेली परफार्मेंस की सुपरवाइजर से छेड़छाड़, धर्म परिवर्तन का दबाव: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
टेली परफार्मेंस कंपनी की महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में लसूड़िया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद अब्दुस सलाम (39) निवासी हबीब कॉलोनी, खजराना के रूप में हुई है। वह मूलत: ग्राम बरुंदा, तहसील बागनान, हावड़ा (पश्चिम बंगाल) का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार करीब पांच साल से टेली परफार्मेंस में काम कर रही फरियादी महिला वर्तमान में सुपरवाइजर है। आरोपी इसी कंपनी में एमओ के पद पर काम करता था। नवंबर 2025 से वह महिला पर बुरी नीयत रखने लगा और उससे दोस्ती बढ़ाने के साथ ही भविष्य संवारने का झांसा देता रहा।
आरोप है कि उसने महिला पर मुस्लिम धर्म अपनाने और शादी करने का दबाव भी बनाया। विरोध पर आरोपी उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगा। परेशान होकर महिला ने दिसंबर 2025 में इस्तीफा दे दिया। नोटिस पीरियड के दौरान भी आरोपी पीछा कर परेशान करता रहा।
7 जनवरी की रात महिला कंपनी के ऑफिस के नीचे खड़ी थी, तभी आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर वह भाग गया। इसके बाद पीड़िता ने बजरंगियों को बताया। बजरंगियों ने आरोपी को ढूंढ निकाला, जहां गुस्से में युवती ने उसकी चप्पलों से धुनाई कर दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले गई। बजरंगियों के अनुसार आरोपी के मोबाइल में अन्य युवतियों के नंबर और कथित तौर पर आपत्तिजनक चैट भी मिली है। लसूड़िया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!