खबर
Top News

साइबर ठगी के आरोपियों की तलाश में पहुंची तेलंगाना पुलिस: खजराना और पलासिया इलाके में दबिश; तीन लोगों को हिरासत में लेने की चर्चा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जून 2026, 11:46 am
शेयर करें:
साइबर ठगी के आरोपियों की तलाश में पहुंची तेलंगाना पुलिस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
साइबर ठगी के एक मामले की जांच के सिलसिले में तेलंगाना पुलिस की टीम रविवार सुबह इंदौर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से शहर के खजराना एवं पलासिया क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस टीम ने संदिग्ध आरोपियों की तलाश में दबिश दी। सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान इंदौर और भोपाल से तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

कंट्रोल रूम से खजराना थाने पहुंची टीम
जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना पुलिस की टीम सबसे पहले पलासिया स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टीम को खजराना थाना भेजा गया, जहां स्थानीय पुलिस को कार्रवाई की जानकारी दी गई। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त रूप से आरोपी की तलाश शुरू की।

स्थानीय पुलिस ने कराई आरोपी की पहचान
खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि तेलंगाना पुलिस साइबर फ्रॉड के एक मामले में जांच के लिए इंदौर आई थी। खजराना पुलिस ने आरोपी की स्थानीय स्तर पर पहचान कराने में सहयोग किया और उसे नियमानुसार तेलंगाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पलासिया का रहने वाला, खजराना में रह रहा था
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से पलासिया थाना क्षेत्र का निवासी है, लेकिन वर्तमान में खजराना चौराहे के पास रह रहा था। तेलंगाना पुलिस ने स्थानीय थाने में आमद दर्ज कराने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कार्रवाई की।

नाम और केस की जानकारी गोपनीय
पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल आरोपी या अन्य संदिग्धों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। उनका कहना है कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

सूत्रों का दावा है कि इस कार्रवाई का संबंध एक बड़े साइबर ठगी गिरोह से हो सकता है, जिसकी कड़ियां मध्यप्रदेश और तेलंगाना सहित अन्य राज्यों तक फैली हो सकती हैं। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

संबंधित समाचार

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

11 minutes ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

25 minutes ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

34 minutes ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 1 hour ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 1 hour ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 1 hour ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 1 hour ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 1 hour ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 1 hour ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 1 hour ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 2 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 2 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 2 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 2 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 2 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 2 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 2 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 2 hours ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!