30 लाख रुपए की लूट का खुलासा करने वाली टीम पुरस्कृत: कमिश्नर ने किया बेहतर पुलिसिंग का सम्मान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
समारोह में 58 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनमें 29.65 लाख रुपए की लूट का खुलासा करने वाली टीम के 24 पुलिसकर्मी तथा बेहतर यातायात प्रबंधन में योगदान देने वाले 15 यातायात पुलिसकर्मी शामिल हैं।
पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में उक्त लूट हुई थी, जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार कर 22.60 लाख रुपए बरामद किए। इस टीम में एडीसीपी जोन-4 दिशेष अग्रवाल, एसीपी विजय तिवारी, टीआई पंढरीनाथ सतीश पटेल, एसआई सौरभ कुशवाह, राम रघुवंशी, प्रआर गोकुल मालवीय, मुकेश गायकवाड, धर्मेंद्र पाठक, जितेंद्र सोलंकी, आरक्षक सुल्तान सिंह, दीपक परिहार, सुनील सोनी, जितेंद्र यादव, शैलेंद्र चतुर्वेदी, विनीत सिंह राजपूत, अरुण चौहान, धर्मेंद्र सोनगरा, भूपेंद्र सिंह , रामलखन, गौरव परमार, अरविंद पटेल, कपिल रावत, योगेश जाट और सचिन जाट शामिल रहे।
थाना गांधी नगर के एक प्रकरण में आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार करने पर प्रधान आरक्षक अमित तिवारी एवं आरक्षक रविंद्र जादौन, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के प्रभावी निराकरण के लिए थाना सदर बाजार के आरक्षक रामप्रसाद दांगी को पुरस्कृत व थाना तेजाजी नगर के आरक्षक अरुण घुरैया, दीपेंद्र राणा और प्रदीप रावत को अवैध गैस टंकी विक्रय करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं माल बरामद करने, थाना क्षेत्र तिलक नगर में चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी पर कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रोशन यादव, भोला यादव, मुजफ्फर और अंबिका पटेल तथा थाना तुकोगंज के कार्यवाहक प्रधान आरक्षक देवेंद्रसिंह जादौन और विजेंद्रसिंह सोलंकी को वाहन चोर को गिरफ्तार कर 14 दोपहिया वाहन बरामद करने पर पुरस्कृत किया गया।
ब्रिक्स सम्मेलन और नशे के खिलाफ कार्रवाई भी सराही गई... ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान राजबाड़ा पैलेस क्षेत्र में उत्कृष्ट सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए एडीसीपी दिशेष अग्रवाल, एसीपी विजय तिवारी, थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया, उप निरीक्षक आराधना शर्मा और धरमवीर सिंह चौहान को सम्मानित किया गया।
अपराध शाखा के आरक्षक रविशंकर पाल को एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी और 30 ग्राम मादक पदार्थ जब्त करने पर सम्मान मिला। वहीं आरक्षक नीलेश मंडलोई को 11.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपियों को पकड़ने पर पुरस्कृत किया गया।
15 यातायात प्रबंधन कर्मियों का सम्मान... सुचारू यातायात व्यवस्था, नीट परीक्षा के दौरान सहायता केंद्र संचालन, वीवीआईपी ड्यूटी, विशेष चालानी अभियान और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में उल्लेखनीय भूमिका निभाने पर प्रधान आरक्षक जितेंद्र, रेखा बड़ोले, प्रदीप शर्मा, अनिल सिंह, दीपिका शर्मा, नेहा शर्मा, भूली रडार, लता गोथरे, प्रधान आरक्षक मजरुलहक कुरैशी, ओमसत्य यादव, लक्ष्मी, सहजू, टोनिका मौर्य, आरती वसूनिया तथा संध्या पोरवाल को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से आईटी पार्क चौराहे पर गहनों और नकदी से भरा चोरी का बैग लौटाने पर टोनिका मौर्य, आरती वसुनिया व संध्या पोरवाल की सराहना की गई।
चंदन नगर थाना और एसीपी मल्हारगंज को प्रशस्ति-पत्र
अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और जनविश्वास को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट की मासिक मूल्यांकन प्रणाली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एसीपी, थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को कमिश्नर ने प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। मई की रैंकिंग में एसीपी मल्हारगंज और थाना चंदन नगर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रति माह विभिन्न मापदंडों पर एसीपी कार्यालयों और थानों की समीक्षा कर रैंकिंग तय की जाती है। मई में 12 एसीपी कार्यालयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर एसीपी मल्हारगंज ने पहला स्थान प्राप्त किया। थानों में चंदन नगर प्रथम और कनाड़िया द्वितीय रहा।
अपराध नियंत्रण, शिकायतों का निराकरण, अनुसंधान की गुणवत्ता, जनसंपर्क और प्रशासनिक कार्यों सहित विभिन्न पैरामीटर्स रहे। मंगलवार को कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने एसीपी मल्हारगंज विवेकसिंह चौहान, थाना प्रभारी चंदन नगर तिलक करोले और कनाड़िया सहर्ष यादव को शील्ड एवं प्रशस्ति।पत्र प्रदान किए।
साथ ही चंदन नगर थाने के उप निरीक्षक मनोज भदौरिया और आरक्षक रवि पांडे को भी पुरस्कृत किया गया। आयुक्त ने सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना कर कहा मूल्यांकन से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलता है।
हेलमेट अभियान बना सुरक्षा की पहचान, वितरित किए सैकड़ों हेलमेट
सड़क दुर्घटनाओं में कमी और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में पुलिस कमिश्नरेट का सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान प्रभावी साबित हो रहा है। इस कड़ी में मंगलवार को पलासिया चौराहे पर 33वां हेलमेट पहनें–सुरक्षित रहें वृहद जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त आयुक्त आरके सिंह और उपायुक्त यातायात राजेशकुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। ऐसे दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए, जिनके वाहन संबंधी सभी दस्तावेज पूर्ण पाए गए।
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई कर सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। स्वेच्छा से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले जिम्मेदार नागरिकों को सम्मानित कर उपहार प्रदान किए गए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा 33 हेलमेट जागरूकता कार्यक्रमों में 4,450 से अधिक हेलमेट वितरित किए जा चुके हैं।
वहीं ट्रैफिक प्रहरी अभियान से 3,915 नागरिक जुड़ चुके हैं। इंदौर ट्रैफिक साथी एप पर 4,710 नागरिक पंजीकृत हैं, जबकि सिविलियन रिपोर्ट्स फीचर के माध्यम से 403 यातायात संबंधी शिकायतें एवं सूचनाएं प्राप्त हुई, जिन पर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की जनसुनवाई में पहुंचे 90 आवेदक
मंगलवार को जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने 90 नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के मतभेद, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी शिकायतें, साइबर और ऑनलाइन फ्रॉड, वित्तीय धोखाधड़ी, फर्जी लोन, किरायेदारी एवं लेन-देन विवाद, भूमि और मकान संबंधी धोखाधड़ी सहित विभिन्न पुलिस प्रकरणों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
कई आवेदकों ने लंबित शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने की समस्या भी रखी। कमिश्नर ने प्रत्येक आवेदक को धैर्यपूर्वक सुना। कई मामलों में मौके पर ही सुलझाने के निर्देश दिए। कुछ प्रकरणों में मोबाइल से कार्रवाई में तेजी लाने को कहा।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिकायतों का परीक्षण कर कई मामलों में तत्काल कार्रवाई शुरू कराई।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!