मोदी के मुखौटे पहनकर नाले की गैस से बनाई चाय: युकां ने किया जोरदार प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अमेरिका-इराक-इजराइल युद्ध के बीच गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और बढ़ती कीमतों से त्रस्त आम जनता का दर्द बयां करने के लिए युवक कांग्रेस ने इंदौर में अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।
विधानसभा क्षेत्र 5 के वार्ड 47 में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर गैस चेंबर पर धरना दिया और नाले की गैस से चाय बनाकर विरोध दर्ज किया।
युवक कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र 5 के अध्यक्ष बलवंत टटवाड़े के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के उस पुराने बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने नाले की गैस से चाय बनाने की बात कही थी।
कार्यकर्ताओं ने नाले से निकलने वाली जहरीली गैस पर चूल्हा जलाकर चाय बनाई और चखकर सरकार पर तंज कसा। उनका कहना था, मोदी राज में एक बार फिर आम लोग लाइन लगाकर गैस खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। आने वाले दिनों में युद्ध और महंगाई की मार से जनता को और परेशानियां झेलनी पड़ेंगी।
प्रदर्शन में पूर्व पार्षद भारत जिनवाल, पार्षद आकाश कुशवाहा, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष स्वप्निल कांबले, प्रदेश महासचिव अंकित दुबे, शहर उपाध्यक्ष नितिन कुशवाहा, रोहित जूनवाल, नवीन मेहरा, नीरज मिमरोट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर गैस की किल्लत नहीं सुधरी, तो आंदोलन और तेज होंगे।इस प्रदर्शन ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं, जहां लोग सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं।
संबंधित समाचार

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!