खबर
Top News

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया: संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अक्टूबर 2026, 3:59 pm
शेयर करें:
20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया

अब 100 करोड़ की वसूली और जेल जाने की नौबत

लोकायुक्त और एटीएफ की जांच के बाद 51 शिक्षकों पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के कड़े आदेश जारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर विकासखंड में शिक्षा विभाग की नाक के नीचे चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़ा का आखिरकार खुलासा हो गया है। फर्जी डीएड और बीएड अंकपत्रों के सहारे बीते 20 वर्षों से सरकारी स्कूलों में नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों की कुर्सी अब छिनने जा रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी शौर्य मल्होत्रा ने सख्त कदम उठाते हुए संबंधित संकुल प्राचार्यों और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को इन सभी जालसाज शिक्षकों के खिलाफ तुरंत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए हैं।

यह पूरा मामला वर्ष 2006-07 में हुई संविदा शाला शिक्षक भर्ती का है। सत्यापन प्रक्रिया में माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश ने साफ कर दिया कि जमा कराए गए कई अंकपत्र बोर्ड द्वारा कभी जारी ही नहीं किए गए थे, जबकि कई मामलों में एक ही अनुक्रमांक पर दो अलग-अलग अभ्यर्थियों की अंकसूचियां सामने आईं।

50 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक का वेतन ले रहे... सरकारी खजाने को चूना लगाने वाले ये शिक्षक वर्तमान में हर महीने 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक का वेतन ले रहे थे। इतना ही नहीं, फर्जी दस्तावेजों के दम पर इनमें से कई शिक्षक पदोन्नति पाकर बड़े पदों तक भी पहुंच गए।

अब शिक्षा विभाग इन सभी 51 शिक्षकों को उनके सेवाकाल के दौरान बांटे गए वेतन का हिसाब तैयार कर रहा है। शुरुआती आकलन के मुताबिक, वसूली की यह रकम 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है।

फाइलें तलब... मामले की परतें खुलते ही लोकायुक्त पुलिस भी हरकत में आ गई है और उसने 74 संदिग्ध शिक्षकों की पहली नियुक्ति से लेकर वर्तमान पदस्थापना तक की पूरी फाइलें तलब कर ली हैं। लोकायुक्त अब इस बात की तहकीकात कर रहा है कि आखिर दो दशकों तक इन फर्जी दस्तावेजों को किसकी शह पर दबाकर रखा गया।

इन संकुलों के नाम प्रमुखता से उभरे... जांच समिति की रिपोर्ट में उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांवेर, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांवेर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रावतीगंज, डकाच्या, मांगल्या, धरमपुरी और अजनोद संकुलों के नाम प्रमुखता से उभरे हैं।

इन संकुलों के तहत आने वाले प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में तैनात जिन शिक्षकों पर आपराधिक कार्रवाई की तलवार लटकी है, उनमें किशोर सोलंकी, रेखा चौहान, संदीप मकवाना, वंदना वर्मा, पवन पटेल, महेश परमार, श्याम मेवाड़ा और नवीन पिपलौदिया समेत कई अन्य नाम शामिल हैं।

2021 में हुई शिकायत के बाद घोटाले का जिन्न आया बाहर
इस बड़े घोटाले का जिन्न वर्ष 2021 में हुई एक शिकायत के बाद बाहर आया था। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने जब अंकपत्रों का बोर्ड से मिलान कराया, तो जून 2022 से अप्रैल 2023 के बीच फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ।

मामले की गहराई को देखते हुए चार प्राचार्यों की एक विशेष समिति बनाई गई, जिसने मई 2024 में अपनी अंतिम जांच रिपोर्ट सौंपी। बाद में भोपाल की एटीएफ ने भी अपनी जांच में इन डिग्रियों को पूरी तरह फर्जी करार दिया।

हैरानी की बात यह है कि सितंबर 2024 में ही प्राचार्यों को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, लेकिन तत्कालीन अधिकारियों और संकुल प्राचार्यों की मेहरबानी से मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा और आरोपी शिक्षक बेखौफ होकर सरकारी खजाने से वेतन उठाते रहे। अब लोकायुक्त की नकेल कसते ही विभाग ने मुकदमे और वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी है।

शिकायत मिलने पर जब शिक्षकों की डीएड और बीएड मार्कशीट का सत्यापन कराया गया, तो करीब 50 शिक्षकों की मार्कशीट फर्जी पाई गईं। वरिष्ठ कार्यालय से मिले निर्देशों के आधार पर बीईओ और संकुल प्राचार्यों को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह सांवेर क्षेत्र का मामला है, जहां सभी संबंधित शिक्षकों को आरोप पत्र दिए जा रहे हैं और विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - शौर्य मल्होत्रा, जिला शिक्षा अधिकारी, इंदौर

संबंधित समाचार

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा
Top News

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

3 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

7 minutes ago
उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त
Top News

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

8 minutes ago
कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी
Top News

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

12 minutes ago
गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ
Top News

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

19 minutes ago
सीजेआई की सख्त टिप्पणी
Top News

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

20 minutes ago
MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल
Top News

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

25 minutes ago
100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!
Top News

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

29 minutes ago
इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग
Top News

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

30 minutes ago
भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार
Top News

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

40 minutes ago
युवक की चाकू मारकर हत्या
Top News

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

about 1 hour ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

about 1 hour ago
पावर का अफसरी लिंक
Top News

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

about 1 hour ago
पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे
Top News

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

about 1 hour ago
नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं
Top News

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

about 1 hour ago
MP में 7500 करोड़ का निवेश
Top News

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच
Indore

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया
Top News

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

about 2 hours ago
राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित
Top News

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

about 2 hours ago
सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई
Indore

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!