एमबीबीएस छात्र की संदिग्ध मौत: जांच में जुटी पुलिस; कॉलेज प्रशासन को रैगिंग के ठोस सबूत नहीं मिले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल की संदिग्ध मौत के बाद कॉलेज परिसर में रैगिंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिवार ने सीनियर छात्रों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, जबकि कॉलेज प्रशासन ने रैगिंग के ठोस सबूत नहीं मिलने की बात कही है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्वालियर निवासी अंतरिक्ष अग्रवाल दो दिन पहले कॉलेज के हॉस्टल स्थित अपने कमरे में फांसी के फंदे पर मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतक छात्र के पिता पंकज अग्रवाल ने इनको बताया कि मेडिकल कॉलेज में दाखिले के बाद से ही उनका बेटा मानसिक तनाव में रहने लगा था। परिजनों के मुताबिक अंतरिक्ष पिछले करीब तीन महीनों से रैगिंग और बुलिंग का शिकार था। वह अक्सर बताता था कि सीनियर छात्र उसे परेशान करते थे और उसका मजाक उड़ाया जाता था।
डर के कारण वह किसी का नाम खुलकर नहीं ले पा रहा था।कॉलेज प्रशासन का कहना है कि प्रारंभिक स्तर पर रैगिंग से जुड़े ठोस प्रमाण सामने नहीं आए हैं। मामले की आंतरिक जांच की जा रही है और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक नहीं छोड़ूंगा अयोध्या:सहयोगियों से बोले चंपत राय

फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:इस दल के पूर्व नेता समेत दो आरोपी दबोचे

शिव भक्ति का सैलाब:अमरनाथ यात्रा-2026

परीक्षा में हिजाब:पगड़ी और कलावा की होगी जांच; उतरवाया नहीं जाएगा,जूते-मोजे पहनकर नहीं मिलेगा प्रवेश

उपचुनाव पर सियासत तेज:कौन बोला-भाजपा की अंदरूनी आग से प्रदेश नहीं जलना चाहिए

ड्रग्स केस में पीसीसी चीफ के भाई तलब:युवती के बयान से बढ़ीं मुश्किलें; शोषण और ड्रग्स सप्लाई के आरोपों की जांच तेज

हिना कॉलोनी में ड्रेनेज लाइन फूटी:सड़कों पर बह रहा है गंदा पानी; मुख्य मार्ग पर जमा मल-मूत्र बना बड़ी मुसीबत, क्षेत्र में बीमारियों का बढ़ा खतरा

उपचुनाव पर इस मंत्री का बड़ा बयान:टिकट नहीं बदलेंगे; पार्टी का फैसला सर्वोपरि

सड़कों पर कब्जा तंत्र:व्यवस्था के आगे ट्रैफिक सिस्टम सरेंडर

पुजारियों का शक्ति प्रदर्शन:न्याय यात्रा निकाल सरकार को सौंपा ज्ञापन; मंदिरों के सरकारीकरण का किया विरोध

बागवान बनते कैलाश:हरियाली में भी ‘अपन का इंदौर’ नंबर वन

इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव:बोले-युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता; बच्चों के बीच जाकर किया संवाद

किस मंत्री ने की पूर्व सीएम की तारीफ:बोले- 80 साल के नौजवान हैं; कांग्रेस के युवा नेता उनसे सीख लें

शेर नहीं, शिकारी होंगे शिकार:मुख्यमंत्री तो नहीं, मंत्री जरूर हो सकते हैं टारगेट

चढ़ावा चोरी मामला:कौन बोला- यह कलंक; हम खुद को छोटा महसूस कर रहे, पोस्टर वार तेज

बुलेट पर निकले सीएम:पैदल घूमकर देखा काम; जलेबी बनाई, चाय पी और जनता से किया संवाद

भाजपा कार्यालय से नरोत्तम समर्थकों की गिरफ्तारी शुरू:पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी; विशेष सशस्त्र बल की तीन कंपनियां तैनात

उपचुनाव:पूर्व मंत्री का टिकट कटते ही बगावत; लंबा जाम, पथराव-आंसू गैस, एसपी समेत इतने पुलिसकर्मी घायल

दतिया विधानसभा उपचुनाव:भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी; नरोत्तम मिश्रा के हाथ लगी निराशा

विवादित किस बयान पर भड़का महासंघ:अध्यक्ष बोले-पहले अपने अखाड़ों की व्यवस्था देखें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!