संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: मस्जिद से पकड़ाया, जैश नेटवर्क से कनेक्शन का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मेरठ। यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर को मेरठ की एक मस्जिद से गिरफ्तार किया है। 24 वर्षीय जफर बिहार के पूर्णिया का रहने वाला है और कुछ समय से मेरठ में रह रहा था।
एटीएस के अनुसार, जफर पर आरोप है कि वह मदरसे के नाम पर चंदा जुटाकर रकम आतंकी संगठन तक पहुंचाने की कोशिश करता था। जांच में उसके मोबाइल से पाकिस्तानी जिहादी ग्रुप, सोशल मीडिया गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े संपर्कों के सबूत मिलने का दावा किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि जफर जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाषणों से प्रभावित था।एटीएस का आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर जेहाद और खिलाफत से जुड़े पोस्ट शेयर करता था और लोगों को उकसाने का काम करता था।
जांच एजेंसी के मुताबिक, जफर ने क्रिप्टोकरेंसी के जरिए रकम भेजने की कोशिश भी की थी। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मोबाइल चैट, सोशल मीडिया अकाउंट और पाकिस्तान से जुड़े संपर्कों की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

कोकीन तस्करी में गिरफ्तार नाइजीरियाई महिला को जमानत नहीं:विदेशी नागरिक होने और फरार होने की आशंका पर कोर्ट सख्त

सावन के तीसरे सोमवार उमड़ा आस्था का सैलाब:डेढ़ लाख शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक; गूंजा हर-हर महादेव

छात्र आंदोलन के बीच बड़ा ऐलान:जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द; 2014 से अब तक सभी परीक्षाओं की होगी सीआईडी जांच

हाईवे किनारे होटल में देह व्यापार का खुलासा:पुलिस छापे में संचालक समेत छह गिरफ्तार; कई युवक फरार

रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस सस्पेंड:स्टोर में मिले कीड़े लगे पिस्ता-मिर्च; 10 से ज्यादा एक्सपायर्ड सामान नष्ट

नामांतरण घोटाले पर बड़ी कार्रवाई:दो कर्मचारी निलंबित; तीन की सेवा समाप्त, एफआईआर के निर्देश

शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख तय:आवेदन 21 अगस्त से; फीस को लेकर विरोध शुरू

नागपंचमी पूजा में हादसा:नाग के दर्शन करते समय महिला को सांप ने डंसा; सपेरे को पुलिस ले गई साथ

रेस्टोरेंट के किचन में खूनी वारदात:युवती के पेट में 2 सेकंड में चाकू से किए चार वार; तड़पते देखता रहा आरोपी

मॉडल व एक्ट्रेस के केस में नया मोड़:एम्स रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि; सीबीआई चार्जशीट में पति-सास पर दहेज हत्या के आरोप

उद्योगों को मिली नई रफ्तार:निवेशकों का बढ़ा भरोसा; मप्र में उतर रहे बड़े प्रोजेक्ट

सीएम हेल्पलाइन पर अब सिर्फ खानापूर्ति नहीं चलेगी:शिकायतों के समाधान में लापरवाही पर अफसरों को नोटिस

तिरंगा यात्रा में हादसा:चलती जीप से गिरे कांग्रेस नेता; महिला पार्षद के सिर में लगे टांके

समान काम, समान वेतन की मांग पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी:शिक्षकों के 70-90% वेतन मामले में फैसला सुरक्षित

तीन करोड़ की नकदी का मालिक कौन:जिस रिश्तेदार का बताया पैसा; उसने ही किया इनकार, पुलिस जांच में जुटी

भोजशाला के 100 मीटर दायरे में नमाज पर आपत्ति:हिंदू पक्ष ने एएसआई से मांगा जवाब; सीमा और नियम स्पष्ट करने की मांग

राजघराने की अरबों की संपत्ति पर फिर पेंच:बड़ी बुआ की बेटी की आपत्ति से अटका समझौता; कोर्ट में पहुंचे जवाब

वीडियो देखिये, चोरी के शक में कर्मचारी की हत्या:रेस्टोरेंट मालिक का बेटा निकला आरोपी; 24 घंटे में गिरफ्तार

मेडिसिन प्लांट में चोरी का खुलासा:आरओ मशीन; मोटर समेत 70 हजार का सामान बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

जहर खाकर एसपी ऑफिस पहुंचा कांग्रेस नेता, मौत:जेब से मिला सुसाइड नोट; नौ लोगों पर सूदखोरी और प्रताड़ना के आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!