स्टंटबाजों को मिली ऐसी सजा: आम लोगों की जान डाल रहे थे खतरे में; पकड़े गए इतने युवक
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ युवक कार से बाहर लटकते नजर आ रहे थे। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा है। सभी युवक छात्र हैं । वे पार्टी के बाद सड़कों पर हंगामा कर रहे थे।
कान पकड़कर मांगी माफी
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक चलती कार में ऐसी हरकत से अम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही थी।अब आरोपी युवकों ने पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगी है।
मरीमाता से सदर बाजार के बीच का वीडियो
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि रविवार रात मरीमाता से सदर बाजार के बीच का यह वायरल वीडियो था। इसी के आधार पर गाड़ी के नंबर के जरिए मयूर, सुमित, हिमांशु और जय की पहचान की गई।
पुलिस ने जब्त की गाड़ियां
एडिशनल डीसीपी के अनुसार पुलिस ने युवकों की गाड़ियां जब्त कर ली हैं। इनमें से एक गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी । उसमें हूटर भी लगा हुआ था।
पुलिस ने दी चेतावनी
पुलिस के अनुसार चारों युवकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है और चेतावनी दी गई है। युवकों ने माफी मांगते हुए भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे।
तलवार लहराने वालों पर भी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार हीरानगर क्षेत्र में बदमाश सूरज तिवारी ने अपने साथियों के साथ मारपीट की और तलवार लहराकर दहशत फैलाने का वीडियो वायरल किया था। पुलिस ने आरोपी सूरज तिवारी और तरुण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
जुलूस के रूप में इलाकों में घुमाया
पुलिस से बचकर भागने के दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उन्हीं इलाकों में जुलूस के रूप में घुमाया, जहां वे पहले उत्पात मचाते थे। इस दौरान भी दोनों आरोपी पुलिस के सामने माफी मांगते नजर आए।
संबंधित समाचार

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!