स्टंट बना हादसे की वजह: युवक के मुंह और गले में लगी आग; हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दमोह।
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान आग से स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। गढ़ी मोहल्ला क्षेत्र में पेट्रोल मुंह में भरकर आग का करतब दिखाने के दौरान युवक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मशाल के साथ कर रहा था स्टंट
मोहर्रम के अवसर पर बीती रात शहर में ताजियों की परंपरागत शहर गश्त निकाली जा रही थी। इसी दौरान गढ़ी मोहल्ला में बड़ी मशाल जलाई गई थी। कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक पेट्रोल मुंह में भरकर मशाल की ओर फूंक मारते हुए आग उगलने का स्टंट कर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने शुरुआत में दो-तीन बार सफलतापूर्वक करतब दिखाया, लेकिन चौथी बार फूंक मारते समय अचानक आग उसके मुंह में ही भड़क गई।
मुंह और गले तक पहुंची आग
हादसे के बाद युवक के मुंह से आग की लपटें निकलने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बाहरी आग बुझा दी, लेकिन पेट्रोल मुंह और गले के अंदर तक पहुंचने के कारण अंदरूनी हिस्सों में भी आग फैल गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
घायल युवक को पहले स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना का वीडियो वायरल
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस और प्रशासन ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!