नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने दी जान: इस वजह से उठाया खौफनाक कदम; सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मऊगंज।
जिले के मगनिया गांव की रहने वाली आकांक्षा चतुर्वेदी का डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया। नागपुर में रहकर NEET 2026 की तैयारी कर रही आकांक्षा ने कथित तौर पर परीक्षा से जुड़े तनाव और पेपर लीक से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को झकझोर दिया है।
परीक्षा के बाद थी खुश
परिजनों के मुताबिक आकांक्षा ने परीक्षा देने के बाद परिवार को फोन कर बताया था कि उसका पेपर बहुत अच्छा गया है और इस बार चयन होने की पूरी उम्मीद है। लेकिन पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद उसका व्यवहार अचानक बदल गया।
बदल गया व्यवहार
परिवार का कहना है कि वह तनाव में रहने लगी, लोगों से बातचीत कम कर दी और धीरे-धीरे खाना-पीना भी छोड़ दिया। मानसिक दबाव लगातार बढ़ता गया और 20 मई 2026 को उसने नागपुर स्थित अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुसाइड नोट में छलका दर्द
आत्महत्या से पहले लिखे गए सुसाइड नोट में आकांक्षा ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह दोबारा परीक्षा देने का साहस नहीं जुटा पा रही है। नोट में उसने लिखा कि उसके माता-पिता को भरोसा था कि वह डॉक्टर बनेगी, लेकिन अब उसके अंदर फिर से परीक्षा देने की हिम्मत नहीं बची है। उसने खुद को परिवार की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाने के लिए जिम्मेदार बताया।
बेटी के सपने के लिए पिता ने लिया था कर्ज
आकांक्षा के पिता कृष्ण कुमार चौबे किसान हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत नहीं थी। बेटी को डॉक्टर बनाने के लिए उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से करीब 3 लाख रुपये का कर्ज लिया था। इसके अलावा रिश्तेदारों से भी उधार लिया गया।
परिजनों का कहना है कि बेटी की पढ़ाई और कोचिंग के लिए परिवार ने कई आर्थिक कठिनाइयों का सामना किया। पिता स्वयं स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उन्होंने बेटी की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी।
राजनीतिक हलकों में भी गूंजा मामला
छात्रा की मौत के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में आ गया है। कांग्रेस और छात्र संगठनों के प्रतिनिधि परिवार से मिलने पहुंचे। विपक्षी नेताओं ने इस घटना को परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव से जोड़ते हुए सवाल उठाए हैं।
परिवार को आर्थिक सहायता का आश्वासन
घटना के बाद विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से परिवार को आर्थिक सहायता दी गई है। जानकारी के अनुसार करीब 3.5 लाख रुपये की मदद उपलब्ध कराई गई है। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड के कर्ज को चुकाने में सहयोग का भी आश्वासन दिया गया है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!