पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत: डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गांधी जयंती की छुट्टी पर दोस्त के साथ बाइक से घूमने निकले डीएवीवी के 21 वर्षीय छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई।
शुक्रवार को चौखी ढाणी के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
MBA की पढ़ाई कर रहा था प्रणव
हादसे में छात्र प्रणव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एमवाय पुलिस चौकी के मुताबिक मृतक की पहचान रोबोट चौराहा निवासी प्रणव पुत्र नंदकिशोर के रूप में हुई है।
बाइक से पिकनिक मनाने निकला था
मूल रूप से नसरुल्लागंज का रहने वाला प्रणव देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) से MBA कर रहा था और अपने भाई अमन के साथ इंदौर में रहता था।
परिजन के मुताबिक, शुक्रवार को कॉलेज की छुट्टी होने के कारण प्रणव अपने दोस्त के साथ बाइक से पिकनिक मनाने निकला था।
डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर गिरे दोनों
बताया जा रहा है कि चौखी ढाणी के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक डिवाइडर से जा टकराई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे के बाद दोनों कुछ देर तक सड़क पर पड़े रहे। वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ने पर उन्होंने मदद की और दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रणव को मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
हादसे में घायल प्रणव के दोस्त का उपचार जारी है। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
प्रणव के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब हादसे की परिस्थितियों और बाइक अनियंत्रित होने की वजह की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!