ड्रग्स और नाबालिग मिले तो सख्त कार्रवाई: पब-बार संचालकों को सीधी चेतावनी; पुलिस ने सीसीटीवी से लेकर सिक्योरिटी गार्ड तक के दिए कड़े निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पब, बार, होटल और रेस्टोरेंट पुलिस की पैनी नजर में रहेंगे। कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर जोन-2 पुलिस ने संचालकों को साफ संदेश दिया है किसी तरह की लापरवाही या नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्रग्स सेवन, नाबालिगों की मौजूदगी और बिना अनुमति होने वाली डीजे नाइट या लाइव शो पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
ऑनलाइन बैठक में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया प्रतिष्ठान में ड्रग्स का सेवन, बिक्री या उससे जुड़ी कोई भी गतिविधि मिली तो सीधे कार्रवाई होगी। नाबालिगों की मौजूदगी और बिना अनुमति आयोजित कार्यक्रमों पर भी सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए।
महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता... पुलिस ने संचालकों को उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा महिला सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम, प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड, निर्धारित समय पर संचालन और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था बनाए रखने को भी अनिवार्य बताया गया।
डीजे नाइट या लाइव शो? पहले पुलिस से मंजूरी जरूरी
पुलिस ने दो टूक कहा किसी भी लाइव शो, डीजे नाइट, म्यूजिकल इवेंट या विशेष कार्यक्रम के आयोजन से पहले पुलिस की अनुमति अनिवार्य होगी। बिना अनुमति आयोजन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साफ संदेश- नियम तोड़े तो बख्शे नहीं जाएंगे
अधिकारियों ने कहा इन निर्देशों का मकसद कानून-व्यवस्था मजबूत करना, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।
पुलिस ने पब, बार, होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की है।
संबंधित समाचार

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!