खबर
Top News

पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर: दीपावली से पहले पुलिस का विशेष अभियान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 नवंबर 2026, 1:26 pm
शेयर करें:
पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली से पहले शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंदौर पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। सभी जोन के पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त और संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं। पुलिस की टीमें अवैध पटाखों के कारोबार के साथ प्रतिबंधित कार्बाइड गन के विक्रय और भंडारण पर भी नजर रख रही हैं।

त्योहार के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मी बाजारों, संवेदनशील इलाकों और हॉट स्पॉट क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ अवैध विस्फोटक सामग्री के कारोबार की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

मोहल्ला बैठकों में लोगों को किया जागरूक
पुलिस टीमों ने पैदल गश्त के दौरान रहवासियों के साथ मोहल्ला बैठकें भी की। इनमें साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्परिणाम और सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों से त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

विशेष रूप से कार्बाइड गन के इस्तेमाल और इसके अवैध कारोबार से दूर रहने की समझाइश दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध पटाखों के विक्रय, भंडारण या प्रतिबंधित सामग्री से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर संबंधित थाने अथवा क्राइम वॉच हेल्पलाइन नंबर 7049108283 पर सूचना दी जा सकती है।

त्योहारों से पहले 9 बदमाश जिलाबदर, 5 पर एक साल तक लगाई पाबंदी
आगामी त्योहारों के दौरान शहर की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने आदतन अपराधियों के खिलाफ बड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर ने 9 बदमाशों को जिलाबदर करने के आदेश जारी किए हैं, जबकि 5 अन्य आदतन अपराधियों को निर्बंधन आदेश के तहत पाबंद किया है। जिलाबदर किए गए बदमाशों को निर्धारित अवधि तक इंदौर नगरीय, ग्रामीण और सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमा से बाहर रहना होगा।

पुलिस के मुताबिक, इन बदमाशों के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में गंभीर धाराओं में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद उनकी गतिविधियों में सुधार नहीं आया।

संबंधित जोन के अधिकारियों ने इनके खिलाफ कार्रवाई के प्रस्ताव पुलिस कमिश्नर के समक्ष प्रस्तुत किए थे। प्रकरणों का परीक्षण और सुनवाई करने के बाद मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत आदेश जारी किए गए।

3 से 6 महीने तक शहर से बाहर रहेंगे बदमाश
जिलाबदर किए गए बदमाशों में चंदन नगर के फैजान उर्फ टिन्ना और एमजी रोड के फरीद खान को तीन-तीन महीने के लिए बाहर किया गया है। एरोड्रम के करण वाकोडे को छह महीने, मल्हारगंज के उत्कर्ष दुबे को तीन महीने, लसूड़िया के योगेश उर्फ शेरा को छह महीने, तिलक नगर के रिंकु उर्फ विकास को तीन महीने, परदेशीपुरा के विनोद उर्फ पन्नू को तीन महीने, हीरानगर के आर्यन पटेल और राहुल उर्फ पप्पू को भी तीन-तीन महीने के लिए जिलाबदर किया गया है।

5 को थाने में नियमित हाजिरी देना होगी
पलासिया के धर्मेंद्र उर्फ छोटू धीमान, संयोगितागंज के संतोष तलगैया, लसूड़िया के दीपक शिंदे और प्रभाकर बिसे को एक-एक साल के लिए पाबंद किया गया है। वहीं, परदेशीपुरा के रामबहादुर कैथवास को छह महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

आदेश के तहत इन बदमाशों को निर्धारित अवधि तक संबंधित थाने में नियमित हाजिरी देना होगी। साथ ही किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने और लोकशांति भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की शर्त रखी गई है। शर्तों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रकरणों में शासन की ओर से एडीपीओ अजय प्रताप बुंदेला ने पैरवी की।

संबंधित समाचार

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा
Top News

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा:2856 इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

23 minutes ago
वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद
Top News

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद:भीम आर्मी नेता ने नाराजगी जताते हुए लिया निशाने पर; कथाओं का बहिष्कार करने तथा विरोध प्रदर्शन की अपील

24 minutes ago
रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो
Top News

रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो

27 minutes ago
गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश
Top News

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश

31 minutes ago
प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई
Top News

प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई:मामला 150 करोड़ की मगरखेड़ा जमीन 9 करोड़ में बेचने का; भ्रष्ट आरक्षक फिरोज खान का भी कनेक्शन

42 minutes ago
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन
Top News

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन:एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस; 2013 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

about 1 hour ago
पता पूछते हुए चाचा-भतीजे को उठा ले गए बदमाश
Top News

पता पूछते हुए चाचा-भतीजे को उठा ले गए बदमाश:डंडों से पीटा; राहगीरों ने बचाया, तीन नामजद समेत अन्य पर FIR

about 1 hour ago
प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला
Top News

प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला:बहन को उसका हक दिलाने की कीमत बड़े भाई ने चुकाई

about 1 hour ago
खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध
Top News

खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध:रहवासियों ने जताई आपत्ति; शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह
Top News

गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह:युवक को अगवा कर पीटा; तीन चेक पर साइन करवाए, बैंक खाते से रुपए निकाले

about 1 hour ago
गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील
Top News

गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील:विजयवर्गीय, अग्रवाल, श्रीनाथ, बाबा और श्रीश्याम फायर वर्क्स नामों को लेकर भी उठे सवाल

about 1 hour ago
नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में
Top News

नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में:पहले भागे मरीज, अब मारपीट और मौत का दावा; भर्ती मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल

about 1 hour ago
स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात
Top News

स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात:900 से अधिक MSME इकाइयों को 450 करोड़; 120 स्टार्टअप्स को 47.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी

about 2 hours ago
दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार
Top News

दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार:खुशियों के स्वागत की तैयारियां शुरू

about 2 hours ago
गांजे की तस्करी का खुलासा
Top News

गांजे की तस्करी का खुलासा:पेंट के डिब्बों के बीच छिपाई थी 28 बोरियां; कंटेनर चालक सहित दो गिरफ्तार, करोड़ों का नशा जब्त

about 2 hours ago
छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी; घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया

about 2 hours ago
खुशियों का शुभ मुहूर्त
Top News

खुशियों का शुभ मुहूर्त:उमंग, उल्लास और समृद्धि का महासंगम, धन-धान्य का मंगल संयोग

about 2 hours ago
युवती ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर घर बुलाकर बनाया
Top News

युवती ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर घर बुलाकर बनाया:हनीट्रैप का शिकार हो गया बजरंगी; झूठे केस में फंसाने का आरोप

about 2 hours ago
INDIA गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली आज
Top News

INDIA गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली आज:रामलीला मैदान में जुट रहे विपक्षी नेता; CEC के इस्तीफे की मांग

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, सेना के शौर्य और बलिदान को नमन
Top News

वीडियो देखिये, सेना के शौर्य और बलिदान को नमन:मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक में रोपा ‘संकल्प वृक्ष’; प्रदेश के सभी जिलों की मिट्टी से हुआ पौधरोपण

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!