प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला: बहन को उसका हक दिलाने की कीमत बड़े भाई ने चुकाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

मंदिर से लौटते समय बड़े भाई ने रास्ते में रोका, बहन के प्लॉट की वसीयत से गवाही हटाने का दबाव बनाया, इनकार पर लात-घूंसों से पीटा
इसके बाद भी तुकोगंज पुलिस ने एफआईआर की जगह काटी एनसीआर! घायल को थाने में बैठाए रखा, रसूखदार आरोपी पर मेहरबानी के आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शराब ठेकेदार जगदीश लखवानी को बहन को संपत्ति में हक दिलाने की कीमत मारपीट के रूप में चुकानी पड़ी। आरोप है कि बहन के हिस्से की संपत्ति से जुड़ी वसीयत में गवाह होने के कारण बड़े भाई राजेश उर्फ राजू लखवानी उन पर गवाही से पीछे हटने का दबाव बना रहे थे।
शनिवार सुबह जगदीश को रास्ते में रोककर इसी बात पर विवाद किया गया। जब उन्होंने बहन का हक छीनने वाली किसी भी कोशिश में साथ देने से इनकार किया तो बड़े भाई ने गाली-गलौज करते हुए उन पर लात-घूंसों से हमला कर दिया।
चेहरे और शरीर पर चोट लगने के बावजूद जगदीश को तुकोगंज थाने में एफआईआर दर्ज होने के बजाय घंटों इंतजार करना पड़ा। मेडिकल के बाद भी पुलिस ने मारपीट और धमकी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की और एनसीआर काटकर मामला निपटा दिया।
विवाद की जड़ न्यू पलासिया निवासी लखवानी परिवार की संपत्ति बताई जा रही है। मां लता लखवानी ने जीवित रहते तीनों भाई-बहनों को हिस्से की संपत्ति दे दी थी। इसमें बहन हर्षा मतलानी को महालक्ष्मी नगर में तीन प्लॉट दिए थे।
मां ने रजिस्टर्ड वसीयत भी की थी। मां के निधन के बाद राजू लखवानी ने वसीयत को फर्जी बताते हुए न्यायालय में चुनौती दी। इस वसीयत में जगदीश स्वयं गवाह हैं। इसी वजह से उन पर गवाही से पीछे हटने और बहन के हिस्से की संपत्ति से जुड़े मामले में अपना पक्ष बदलने का दबाव बनाया जा रहा था।
बड़े हमले का इंतजार कर रही है पुलिस?
जगदीश लखवानी ने खुलासा फर्स्ट से चर्चा में कहा कि उनके साथ मारपीट हुई, उन्हें चोटें आईं और उन्होंने पुलिस को पूरी घटना बताई, लेकिन इसके बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उन्होंने आशंका जताई कि पुलिस शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है।
उनके मुताबिक, थाना प्रभारी ने भी कहा कि बड़ा हमला होगा तब एफआईआर दर्ज करेंगे। जगदीश का कहना है कि जब एक घायल व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही है तो उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है।
मंदिर से लौट रहे थे, घर से एक गली पहले किया हमला
शनिवार सुबह जगदीश रोजाना की तरह मंदिर में दर्शन करने के बाद न्यू पलासिया स्थित अपने घर लौट रहे थे। घर से एक गली पहले राजू ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बहन के प्लॉट और वसीयत में गवाही को लेकर दोनों के बीच बहस हुई।
जगदीश ने गवाही से पीछे हटने से इनकार किया तो राजू ने अपशब्द कहे और लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस दौरान उनके चेहरे और शरीर पर चोटें आईं। इसके बाद जगदीश शिकायत लेकर तुकोगंज थाने पहुंचे, लेकिन घायल होने के बावजूद उन्हें तत्काल कार्रवाई नहीं मिली। बाद में मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। मेडिकल के बाद भी एफआईआर दर्ज करने के बजाय एनसीआर काट दी गई।
रेस्टोरेंट से थाने तक पहुंचता है खाना, अब कार्रवाई पर उठे सवाल
राजू लखवानी का न्यू पलासिया में हॉप्पिन रेस्टोरेंट है। जगदीश का आरोप है कि वहां से तुकोगंज थाने में पुलिसकर्मियों के लिए नियमित रूप से खाने-पीने की सामग्री भेजी जाती है। कई बार थाना प्रभारी के लिए भी विशेष खाद्य सामग्री भेजे जाने की बात सामने आई है।
ऐसे में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप यह भी है कि राजू के बेटे थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ काफी घुलते-मिलते नजर आते हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है, लेकिन जिस तरह घायल शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई, उसने पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या थाने से किसी रेस्टोरेंट की नजदीकी और किसी परिवार के व्यक्तिगत संबंधों का असर पुलिस कार्रवाई पर पड़ रहा है?
थाना प्रभारी का तर्क, दोनों पक्षों की शिकायत
इस मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र चौहान का कहना है कि इस तरह के मामले असंज्ञेय अपराध की श्रेणी में आते हैं, इसलिए एनसीआर दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की शिकायत की है और उनका भी मेडिकल करवाया गया है।
हालांकि, जगदीश का सवाल है कि उनकी चोटों, मेडिकल और लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की गई? अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कर घायल शिकायतकर्ता को न्याय दिलाती है या मामला एनसीआर तक ही सीमित रह जाता है।
संबंधित समाचार

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा:2856 इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद:भीम आर्मी नेता ने नाराजगी जताते हुए लिया निशाने पर; कथाओं का बहिष्कार करने तथा विरोध प्रदर्शन की अपील

रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश

प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई:मामला 150 करोड़ की मगरखेड़ा जमीन 9 करोड़ में बेचने का; भ्रष्ट आरक्षक फिरोज खान का भी कनेक्शन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन:एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस; 2013 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

पता पूछते हुए चाचा-भतीजे को उठा ले गए बदमाश:डंडों से पीटा; राहगीरों ने बचाया, तीन नामजद समेत अन्य पर FIR

पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर:दीपावली से पहले पुलिस का विशेष अभियान

खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध:रहवासियों ने जताई आपत्ति; शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह:युवक को अगवा कर पीटा; तीन चेक पर साइन करवाए, बैंक खाते से रुपए निकाले

गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील:विजयवर्गीय, अग्रवाल, श्रीनाथ, बाबा और श्रीश्याम फायर वर्क्स नामों को लेकर भी उठे सवाल

नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में:पहले भागे मरीज, अब मारपीट और मौत का दावा; भर्ती मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल

स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात:900 से अधिक MSME इकाइयों को 450 करोड़; 120 स्टार्टअप्स को 47.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी

दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार:खुशियों के स्वागत की तैयारियां शुरू

गांजे की तस्करी का खुलासा:पेंट के डिब्बों के बीच छिपाई थी 28 बोरियां; कंटेनर चालक सहित दो गिरफ्तार, करोड़ों का नशा जब्त

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी; घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया

खुशियों का शुभ मुहूर्त:उमंग, उल्लास और समृद्धि का महासंगम, धन-धान्य का मंगल संयोग

युवती ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर घर बुलाकर बनाया:हनीट्रैप का शिकार हो गया बजरंगी; झूठे केस में फंसाने का आरोप

INDIA गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली आज:रामलीला मैदान में जुट रहे विपक्षी नेता; CEC के इस्तीफे की मांग

वीडियो देखिये, सेना के शौर्य और बलिदान को नमन:मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक में रोपा ‘संकल्प वृक्ष’; प्रदेश के सभी जिलों की मिट्टी से हुआ पौधरोपण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!