खबर
Top News

पता पूछते हुए चाचा-भतीजे को उठा ले गए बदमाश: डंडों से पीटा; राहगीरों ने बचाया, तीन नामजद समेत अन्य पर FIR

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 नवंबर 2026, 1:37 pm
शेयर करें:
पता पूछते हुए चाचा-भतीजे को उठा ले गए बदमाश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुड़ैल थाना क्षेत्र में चाचा-भतीजे के अपहरण और बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर बाइक से जा रहे दोनों को आधा दर्जन बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने पहले रितिक यादव के बारे में पूछताछ की और फिर दोनों को जबरन अलग-अलग बाइक पर बैठाकर नीलगिरी परिसर स्थित खदान पर ले गए।

यहां रितिक यादव को छिपाकर रखने के संबंध में सवाल किए गए। जानकारी होने से इनकार करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ डंडों और थप्पड़ों से जमकर मारपीट की। राहगीरों ने बीच-बचाव कर दोनों को बचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों और उनके अन्य साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

कॉलेज के पास दो बाइकों से पहुंचे बदमाशों ने रोका
पुलिस के मुताबिक, फरियादी रितिक सिंह उर्फ रुद्रसिंह निवासी ग्राम बिहाड़िया अपने भतीजे अभिषेक पटेल के साथ बाइक क्रमांक MP09-QA-9629 से सनन चाय कंपनी जा रहे थे।

शनिवार दोपहर जब वे शिवाजी राव कदम कॉलेज, तिल्लोरखुर्द के पास पहुंचे, तभी दो बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों की पहचान कुणाल उर्फ टीटू गुर्जर, अनुज गुर्जर निवासी ग्राम दूधिया और रोहित चौधरी निवासी तिल्लोर बामन टेकरी के रूप में हुई है। इनके साथ अन्य लोग भी मौजूद थे।

रितिक यादव का पता पूछकर जबरन बाइक पर बैठाया
आरोपियों में शामिल कुणाल गुर्जर ने रितिक सिंह से पूछा कि क्या वह रितिक यादव को जानता है। रितिक सिंह द्वारा पहचान स्वीकार करने के बाद आरोपियों ने दोनों चाचा-भतीजे को अलग-अलग बाइक पर जबरन बैठा लिया। इसके बाद उन्हें नीलगिरी परिसर स्थित खदान पर ले जाया गया। वहां आरोपियों ने रितिक यादव को छिपाकर रखने के बारे में पूछताछ शुरू कर दी।

जानकारी से इनकार किया तो डंडों और थप्पड़ों से पीटा
खदान पर आरोपियों ने दोनों से रितिक यादव के बारे में जानकारी मांगी। जब उन्होंने इस संबंध में कोई जानकारी होने से इनकार किया तो बदमाशों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर कुणाल, अनुज, रोहित और उनके साथियों ने दोनों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने खदान के आसपास पड़े डंडों और थप्पड़ों से चाचा-भतीजे को बेरहमी से पीटा। अचानक हुए हमले से दोनों घायल हो गए।

राहगीरों ने किया बीच-बचाव, मोबाइल भी तोड़े
खदान के पास दोनों के साथ हो रही मारपीट देखकर राहगीर आनंद यादव और अन्य लोग मदद के लिए पहुंचे। लोगों को बीच-बचाव करते देख आरोपी मौके से भाग निकले। जाते-जाते बदमाशों ने दोनों के मोबाइल फोन भी तोड़ दिए। मारपीट के दौरान पीड़ितों का पर्स और हाथ की अंगूठी भी गिर गई।

तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR, तलाश जारी
घटना के बाद दोनों पीड़ित खुड़ैल थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद कुणाल उर्फ टीटू गुर्जर, अनुज गुर्जर और रोहित चौधरी सहित अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूरा विवाद रितिक यादव के बारे में पूछताछ से शुरू हुआ था। हालांकि, आरोपी उससे क्या जानकारी हासिल करना चाहते थे और उसके साथ चाचा-भतीजे का क्या संबंध था, इसकी जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

किराए के कमरे में रहने वाले का हुआ यह हाल
Top News

किराए के कमरे में रहने वाले का हुआ यह हाल:बीमारी से मौत की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

3 minutes ago
होटल के चेंबर में 4 लोगों की मौत
Top News

होटल के चेंबर में 4 लोगों की मौत:श्रीगंगा होटल में दिल दहलाने वाला हादसा, दो बचावकर्मियों की हालत खराब

4 minutes ago
वीडियो देखिये, MP को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना संकल्प
Top News

वीडियो देखिये, MP को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना संकल्प:स्थापना दिवस समारोह में बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय; पिछले 20-25 सालों में प्रदेश ने तेजी से की प्रगति

22 minutes ago
गलत दिशा से आने वालों पर लगेगी रोक
Top News

गलत दिशा से आने वालों पर लगेगी रोक:सफल रहा प्रयोग तो दूसरे चौराहों पर भी लागू होगी व्यवस्था; यातायात में बाधक स्पीड ब्रेकर हटाने की प्रक्रिया भी शुरू

36 minutes ago
नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा
Top News

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा:2856 इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद
Top News

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद:भीम आर्मी नेता ने नाराजगी जताते हुए लिया निशाने पर; कथाओं का बहिष्कार करने तथा विरोध प्रदर्शन की अपील

about 1 hour ago
रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो
Top News

रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो

about 1 hour ago
गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश
Top News

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश

about 1 hour ago
प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई
Top News

प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई:मामला 150 करोड़ की मगरखेड़ा जमीन 9 करोड़ में बेचने का; भ्रष्ट आरक्षक फिरोज खान का भी कनेक्शन

about 1 hour ago
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन
Top News

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन:एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस; 2013 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

about 2 hours ago
पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर
Top News

पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर:दीपावली से पहले पुलिस का विशेष अभियान

about 2 hours ago
प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला
Top News

प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला:बहन को उसका हक दिलाने की कीमत बड़े भाई ने चुकाई

about 2 hours ago
खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध
Top News

खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध:रहवासियों ने जताई आपत्ति; शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

about 2 hours ago
गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह
Top News

गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह:युवक को अगवा कर पीटा; तीन चेक पर साइन करवाए, बैंक खाते से रुपए निकाले

about 2 hours ago
गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील
Top News

गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील:विजयवर्गीय, अग्रवाल, श्रीनाथ, बाबा और श्रीश्याम फायर वर्क्स नामों को लेकर भी उठे सवाल

about 2 hours ago
नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में
Top News

नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में:पहले भागे मरीज, अब मारपीट और मौत का दावा; भर्ती मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल

about 2 hours ago
स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात
Top News

स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात:900 से अधिक MSME इकाइयों को 450 करोड़; 120 स्टार्टअप्स को 47.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी

about 2 hours ago
दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार
Top News

दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार:खुशियों के स्वागत की तैयारियां शुरू

about 2 hours ago
गांजे की तस्करी का खुलासा
Top News

गांजे की तस्करी का खुलासा:पेंट के डिब्बों के बीच छिपाई थी 28 बोरियां; कंटेनर चालक सहित दो गिरफ्तार, करोड़ों का नशा जब्त

about 2 hours ago
छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी; घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!