खबर
Top News

गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह: युवक को अगवा कर पीटा; तीन चेक पर साइन करवाए, बैंक खाते से रुपए निकाले

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 नवंबर 2026, 1:07 pm
शेयर करें:
गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गर्लफ्रेंड से दूसरे युवक की सगाई होने की रंजिश में अपहरण, मारपीट और जबरन वसूली का मामला सामने आया है। बड़गोंदा थाना क्षेत्र में आरोपियों ने कथित तौर पर हेमंत गौर को घेरकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उसे डराकर तीन चेक पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए।

मोबाइल का पासवर्ड पूछकर बैंक खाते से ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर कर लिए गए और उसके दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिए। मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि युवक को झूठे मामले में फंसाने के लिए उसकी कार में कच्ची महुआ शराब से भरी तीन केन रख दी गईं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी लड़की से सगाई करने पर शुरू हुई रंजिश

पुलिस को दी गई शिकायत में हेमंत गौर पिता बाबूलाल गौर, निवासी गुलमर्ग परिसर, बिचौली हप्सी, कनाड़िया ने बताया कि अभिषेक उदेनिया उससे रंजिश रखता था। इसकी वजह यह थी कि हेमंत ने उसकी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। शिकायत के मुताबिक, इसी रंजिश के चलते अभिषेक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हेमंत को निशाना बनाया।

गौशाला ग्राम आशापुरा में घेरकर की मारपीट
हेमंत के अनुसार, घटना बड़गोंदा थाना क्षेत्र के गौशाला ग्राम आशापुरा की है। यहां आरोपी अपने साथियों के साथ पहुंचे और उसे घेर लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे अपने नियंत्रण में लेकर जबरदस्ती कई काम करवाए और लगातार डराते-धमकाते रहे।

तीन चेक पर जबरन हस्ताक्षर, मोबाइल से खाते में ट्रांसफर किए रुपए
शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने हेमंत को धमकाकर तीन चेक पर जबरन हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद उसका मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया और पासवर्ड पूछकर बैंक खाते से ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर कर लिए। आरोपियों ने उसके दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिए। इस तरह कथित तौर पर युवक को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के साथ उसके मोबाइल और बैंकिंग संबंधी जानकारी का भी इस्तेमाल किया गया।

कार में महुआ शराब की तीन केन रखकर फंसाने का आरोप
इस पूरे मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे पुलिस के सामने फंसाने की साजिश रची थी। इसके तहत उसकी कार में कच्ची महुआ शराब से भरी तीन केन रख दी गईं। आरोप है कि ऐसा इसलिए किया गया, ताकि पुलिस कार्रवाई के दौरान हेमंत को शराब के मामले में फंसाया जा सके। हालांकि, कार में शराब रखने और कथित साजिश से जुड़े आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

अभिषेक, शुभम सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज
पीड़ित की शिकायत पर बड़गोंदा पुलिस ने अभिषेक उदेनिया निवासी सुदामा नगर, शुभम ठाकुर निवासी महू और अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। इसमें मारपीट, धमकी, जबरन चेक पर हस्ताक्षर करवाने, बैंक खाते से ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करने और मोबाइल फोन ले जाने जैसे आरोप शामिल हैं।


संबंधित समाचार

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा
Top News

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा:2856 इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

22 minutes ago
वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद
Top News

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद:भीम आर्मी नेता ने नाराजगी जताते हुए लिया निशाने पर; कथाओं का बहिष्कार करने तथा विरोध प्रदर्शन की अपील

24 minutes ago
रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो
Top News

रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो

26 minutes ago
गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश
Top News

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश

31 minutes ago
प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई
Top News

प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई:मामला 150 करोड़ की मगरखेड़ा जमीन 9 करोड़ में बेचने का; भ्रष्ट आरक्षक फिरोज खान का भी कनेक्शन

42 minutes ago
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन
Top News

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन:एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस; 2013 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

about 1 hour ago
पता पूछते हुए चाचा-भतीजे को उठा ले गए बदमाश
Top News

पता पूछते हुए चाचा-भतीजे को उठा ले गए बदमाश:डंडों से पीटा; राहगीरों ने बचाया, तीन नामजद समेत अन्य पर FIR

about 1 hour ago
पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर
Top News

पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर:दीपावली से पहले पुलिस का विशेष अभियान

about 1 hour ago
प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला
Top News

प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला:बहन को उसका हक दिलाने की कीमत बड़े भाई ने चुकाई

about 1 hour ago
खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध
Top News

खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध:रहवासियों ने जताई आपत्ति; शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

about 1 hour ago
गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील
Top News

गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील:विजयवर्गीय, अग्रवाल, श्रीनाथ, बाबा और श्रीश्याम फायर वर्क्स नामों को लेकर भी उठे सवाल

about 1 hour ago
नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में
Top News

नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में:पहले भागे मरीज, अब मारपीट और मौत का दावा; भर्ती मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल

about 1 hour ago
स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात
Top News

स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात:900 से अधिक MSME इकाइयों को 450 करोड़; 120 स्टार्टअप्स को 47.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी

about 2 hours ago
दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार
Top News

दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार:खुशियों के स्वागत की तैयारियां शुरू

about 2 hours ago
गांजे की तस्करी का खुलासा
Top News

गांजे की तस्करी का खुलासा:पेंट के डिब्बों के बीच छिपाई थी 28 बोरियां; कंटेनर चालक सहित दो गिरफ्तार, करोड़ों का नशा जब्त

about 2 hours ago
छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी; घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया

about 2 hours ago
खुशियों का शुभ मुहूर्त
Top News

खुशियों का शुभ मुहूर्त:उमंग, उल्लास और समृद्धि का महासंगम, धन-धान्य का मंगल संयोग

about 2 hours ago
युवती ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर घर बुलाकर बनाया
Top News

युवती ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर घर बुलाकर बनाया:हनीट्रैप का शिकार हो गया बजरंगी; झूठे केस में फंसाने का आरोप

about 2 hours ago
INDIA गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली आज
Top News

INDIA गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली आज:रामलीला मैदान में जुट रहे विपक्षी नेता; CEC के इस्तीफे की मांग

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, सेना के शौर्य और बलिदान को नमन
Top News

वीडियो देखिये, सेना के शौर्य और बलिदान को नमन:मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक में रोपा ‘संकल्प वृक्ष’; प्रदेश के सभी जिलों की मिट्टी से हुआ पौधरोपण

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!