तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्रित कार्यशाला: इतने पुलिसकर्मी हुए शामिल; पुलिस महानिरीक्षक ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रुस्तमजी सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में गुरुवार को तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश पुलिस और संस्था हार्टफुलनेस के संयुक्त तत्वावधान में महेश गार्डन प्रांगण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विसबल) चंचल शेखर के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिरीक्षक विसबल (पश्चिम क्षेत्र) एवं आरएपीटीसी संस्था प्रमुख चंद्रशेखर सोलंकी के निर्देशन में किया गया।
इस कार्यशाला में आरएपीटीसी, 15वीं वाहिनी और प्रथम वाहिनी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षणार्थियों सहित लगभग 800 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) रुचि वर्द्धन मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान हृदयपूर्ण ध्यान पद्धति की मार्गदर्शक रुचि वर्धन एवं मध्य प्रदेश राज्य समन्वयक गजेंद्र गौतम ने प्रतिभागियों को ध्यान साधना का अभ्यास कराया। उन्होंने ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
अपने संबोधन में रुचि वर्धन मिश्र ने कहा कि ध्यान और आत्मचिंतन व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं तथा व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने ध्यान पद्धति की उपयोगिता, जीवन के प्रति कृतज्ञता की भावना, स्वचेतना के विकास और आध्यात्मिकता के माध्यम से तनाव मुक्ति के विभिन्न आयामों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सिंह, आरएपीटीसी के पुलिस उप महानिरीक्षक धर्मेंद्र भदौरिया तथा प्रथम वाहिनी के सेनानी अभिषेक आनंद भी मौजूद रहे।
कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस बल में मानसिक दृढ़ता, सकारात्मक सोच और कार्यकुशलता को बढ़ावा देना था। आयोजन के माध्यम से पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षणार्थियों को तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन तथा ध्यान के व्यावहारिक पहलुओं की उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।
संबंधित समाचार

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!