इस शहर में आवारा कुत्तों ने छीन ली गरीब महिला की जिंदगी: लोगों में आक्रोश; नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना का खुलासा हुआ है। दो वक्त की रोटी का इंतजाम करने के लिए जंगल और सुनसान इलाकों में लकड़ियां बीनने जाने वाली 35 वर्षीय लीलाबाई की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
परिवार का सहारा थी महिला
पाटी नाका टीन शेड क्षेत्र में रहने वाली लीलाबाई अपने पति दिलीप बकावले के साथ मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती थीं। घर का चूल्हा जलाने और परिवार की मदद के लिए वह रोजाना राजघाट रोड स्थित क्षेत्र में लकड़ियां बीनने जाया करती थीं। शुक्रवार शाम भी वह रोज की तरह लकड़ियां इकट्ठा करने निकली थीं, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।
कुत्तों के झुंड ने किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5 बजे लीलाबाई राजघाट रोड स्थित ईंट भट्टों के पास लकड़ियां बीन रही थीं। इसी दौरान आवारा कुत्तों के एक झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला खुद को बचाने का प्रयास कर पाती, इससे पहले ही कुत्तों ने उन्हें घेर लिया और जमीन पर गिरा दिया। कुत्तों ने उनके हाथ, पैर, पेट और गले पर गंभीर हमले किए।
चीख सुनकर दौड़े लोग, लेकिन नहीं बच सकी जान
ईंट भट्टे में काम करने वाले एक श्रमिक ने बताया कि उसे अचानक किसी महिला की चीख और कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दी। वह मौके की ओर दौड़ा और पत्थर मारकर कुत्तों को भगाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक लीलाबाई गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं। कुत्तों के हमले से उनके शरीर पर गहरे घाव हो गए थे। बाद में उनकी मौत हो गई।
नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन उन्हें नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे। निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन और नगर पालिका ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया, जिसका खामियाजा अब एक गरीब महिला को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।
सुरक्षित पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग
घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने आवारा कुत्तों की समस्या पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका से आवारा कुत्तों की पहचान, नसबंदी और सुरक्षित पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!