सौतेले पिता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म: जान से मारने की धमकी देकर करता रहा शोषण; पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी सौतेले पिता ने घर में अपनी ही नाबालिग बेटी को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी लगातार उसका शोषण करता रहा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मां-बेटी को जान से मारने की दी थी धमकी
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। इलाके में रहने वाली नाबालिग की शिकायत पर सौतेले पिता पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त नाबालिग घर में अकेली थी। तभी सौतेले पिता ने इस बात का फायदा उठाया और उसके साथ गलत काम किया।
साथ ही उसी धमकी भी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो उसे और उसकी मां को मार देगा। धमकी देकर सौतेला पिता उसका फायदा उठाता रहा। मगर पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती बताई तब कई जाकर मामला सामने आया।
पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर मां को बताई आपबीती
लगातार मिल रही धमकियों के बीच आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और अपनी मां को रोते हुए पूरी आपबीती सुना दी। बेटी के साथ हुई इस हैवानियत को सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह बिना वक्त गंवाए अपनी बेटी को लेकर सीधे तेजाजी नगर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज
परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले में पीड़िता के बयान दर्ज कराकर आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है ताकि आरोपी को अदालत से सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।
संबंधित समाचार

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!