खबर
Top News

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर प्रदेश की बेटी के कदम: संघर्ष के साथ साहस और दृढ़ संकल्प की बनी मिसाल; मुश्किलों में भी नहीं मानी हार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जून 2026, 4:48 pm
शेयर करें:
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर प्रदेश की बेटी के कदम

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के छोटे से गांव सेमरी की रहने वाली पर्वतारोही अंजना यादव ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) पर तिरंगा फहराकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। 27 मई को एवरेस्ट फतह करने वाली अंजना की यह उपलब्धि सिर्फ एक पर्वतारोहण अभियान नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायक कहानी है।

एवरेस्ट अभियान से लौटने के बाद अंजना ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह यात्रा शारीरिक से ज्यादा मानसिक मजबूती की परीक्षा थी। उन्होंने कहा कि एवरेस्ट पर चढ़ाई के दौरान हर कदम पर मौत का खतरा रहता है और रास्ते में कई पर्वतारोहियों के शव भी दिखाई देते हैं। ऐसे दृश्य किसी भी व्यक्ति का मनोबल तोड़ सकते हैं, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा।

अंजना 3 अप्रैल को नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंची थीं। वहां से उन्होंने एवरेस्ट बेस कैंप के लिए रवाना होकर अपनी तैयारी शुरू की। करीब दो महीने तक 5 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में रहकर उन्होंने खुद को मौसम और ऊंचाई के अनुकूल बनाया। इस दौरान उन्हें कई बार अलग-अलग कैंपों तक जाकर वापस लौटना पड़ा, जिसे पर्वतारोहण की भाषा में रोटेशन कहा जाता है।

उन्होंने बताया कि एवरेस्ट अभियान का सबसे कठिन क्षण तब आया जब 20 मई को समिट के लिए निकलने के बाद वे लगभग 7 हजार मीटर की ऊंचाई वाले तीसरे कैंप तक पहुंच गई थीं। खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण उनके गाइड ने आगे बढ़ने से मना कर दिया। मजबूरी में उन्हें वापस लौटना पड़ा।

अंजना ने कहा कि उस समय वह बेहद भावुक हो गई थीं, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि उनका सपना अधूरा रह जाएगा। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा तैयारी शुरू कर दी। कुछ दिनों बाद उन्हें फिर मौका मिला और उन्होंने नई ऊर्जा के साथ अभियान जारी रखा।

25 मई को उन्होंने एक बार फिर अंतिम चढ़ाई शुरू की। 26 मई को चौथे कैंप पहुंचने के बाद शाम को शिखर की ओर बढ़ना शुरू किया। उन्होंने बताया कि अंतिम चरण के दौरान मौसम बेहद कठिन था। तेज हवाओं के कारण कई टेंट उड़ गए थे और परिस्थितियां लगातार चुनौतीपूर्ण बनी हुई थीं।

अंजना के अनुसार वे लगभग 36 घंटे तक बिना पानी और भोजन के लगातार आगे बढ़ती रहीं। कठिन परिस्थितियों और अत्यधिक थकान के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। करीब नौ घंटे की अंतिम चढ़ाई के बाद वह एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचीं और वहां तिरंगा फहराकर अपने सपने को साकार किया।

उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे उनके परिवार का सबसे बड़ा योगदान है। शादी के बाद उन्हें लगा था कि शायद उनका सपना अधूरा रह जाएगा, लेकिन परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया। विशेष रूप से उनके पिता और पति ने उन्हें लगातार प्रोत्साहित किया।

अंजना ने कहा कि उनके पिता हमेशा कहते थे कि "तेरा सपना मेरा सपना है।" यही विश्वास उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता रहा। एवरेस्ट अभियान की तैयारी के दौरान उन्होंने अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक करीब 4600 किलोमीटर की साइकिल यात्रा भी की थी।

सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने वाली अंजना 2018 से खेलों में सक्रिय हैं। अब तक वह 22 राष्ट्रीय और तीन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। इसके अलावा वे 20 पर्वत चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुकी हैं।

देश की बेटियों के नाम संदेश देते हुए अंजना ने कहा कि कोई भी सपना छोटा या बड़ा नहीं होता। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो किसी भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांवों की लड़कियां भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखें।

एवरेस्ट फतह के बाद अब अंजना की नजर दुनिया की अन्य ऊंची चोटियों पर है। साथ ही वह पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान देना चाहती हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

संबंधित समाचार

इनको मिली एबीवीपी उज्जैन महानगर के मंत्री की जिम्मेदारी
Top News

इनको मिली एबीवीपी उज्जैन महानगर के मंत्री की जिम्मेदारी:इनको बनाया अध्यक्ष

4 minutes ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

4 minutes ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

19 minutes ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

25 minutes ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

41 minutes ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 1 hour ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 1 hour ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 1 hour ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 1 hour ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 1 hour ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 1 hour ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 1 hour ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 1 hour ago
आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक
Top News

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

about 1 hour ago
पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल
Top News

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा
Top News

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

about 2 hours ago
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा
Top News

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

about 2 hours ago
घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW
Top News

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

about 2 hours ago
भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ
Top News

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

about 2 hours ago
जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद
Top News

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!