अफसर के डिजिटल हस्ताक्षरों से ₹4.32 लाख की धोखाधड़ी: बिना अनुमति जारी करा लिया भुगतान; जांच में निजी खर्चों में रकम इस्तेमाल होने का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) में प्रचार-प्रसार कार्य के भुगतान के नाम पर 4.32 लाख रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जिला शहरी विकास अभिकरण (डीयूडीए) की जांच रिपोर्ट के आधार पर ओमती थाना पुलिस ने नगर निगम में पदस्थ शहरी विकास अभिकरण के मैनेजर चंदन प्रजापति और उसके परिचित नेत्रपाल प्रजापति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
जांच के अनुसार मामला वित्तीय वर्ष 2022-23 में नगरीय निकायों में प्रचार-प्रसार कार्य के भुगतान से जुड़ा है। आरोप है कि दोनों ने संबंधित अधिकारियों की जानकारी और अनुमति के बिना मुख्य नपा अधिकारियों (सीएमओ) के डिजिटल हस्ताक्षरों का दुरुपयोग करते हुए 4 लाख 32 हजार 700 रुपये का भुगतान जारी करा लिया।
डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग कर निकाली राशि
प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सीएमओ के डिजिटल हस्ताक्षरों का गलत इस्तेमाल कर भुगतान प्रक्रिया पूरी की। यह पूरी कार्रवाई संबंधित अधिकारियों की जानकारी के बिना की गई, जिससे सरकारी राशि का अवैध भुगतान हो गया।
बैंक जांच में खुला निजी खर्च का राज
बैंक दस्तावेजों की जांच में यह भी सामने आया कि भुगतान की गई राशि का बड़ा हिस्सा यूपीआई के माध्यम से चंदन प्रजापति के निजी खर्चों में इस्तेमाल किया गया। जांच में दोनों आरोपियों के बीच वित्तीय लेन-देन और बैंकिंग संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
जिला शहरी विकास अभिकरण की शिकायत के बाद ओमती पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब डिजिटल रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजेक्शन और भुगतान प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!