इन देशों में गहराया जल संकट का खतरा: युद्ध की आग अब पेयजल संयंत्रों तक पहुंची
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, तेहरान/कुवैत सिटी।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब एक नए और चिंताजनक मोड़ पर पहुंच गया है। सैन्य ठिकानों और ऊर्जा प्रतिष्ठानों के बाद अब समुद्र के खारे पानी को मीठा बनाने वाले डिसैलिनेशन (वाटर) प्लांट भी हमलों का निशाना बनने लगे हैं। इससे खाड़ी क्षेत्र में पेयजल संकट और मानवीय संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है।
बोंजी डिसैलिनेशन प्लांट तबाह
ईरान ने शनिवार को दावा किया कि अमेरिका ने होर्मोजगान प्रांत में हवाई हमला कर बोंजी डिसैलिनेशन प्लांट को पूरी तरह तबाह कर दिया। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले के बाद आसपास के करीब 20 गांवों के लगभग 10 हजार लोगों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। स्थानीय प्रशासन राहत और वैकल्पिक जल आपूर्ति की व्यवस्था में जुटा है।
कुवैत का दावा- दूसरे दिन भी पानी के प्लांट पर हमला
दूसरी ओर कुवैत ने आरोप लगाया है कि ईरान ने लगातार दूसरे दिन उसके डिसैलिनेशन प्लांट को निशाना बनाया। कुवैत सरकार का कहना है कि देश की करीब 90 प्रतिशत पेयजल जरूरतें समुद्र के खारे पानी को मीठा बनाने वाले संयंत्रों से पूरी होती हैं। ऐसे में इन संयंत्रों पर हमला राष्ट्रीय सुरक्षा और आम नागरिकों के जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।
जल आपूर्ति पर हमलों से बढ़ी वैश्विक चिंता
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि युद्ध में जल आपूर्ति से जुड़े महत्वपूर्ण ढांचों को लगातार निशाना बनाया गया, तो इसका असर केवल सैन्य मोर्चे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लाखों नागरिकों को पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा के संकट का सामना करना पड़ सकता है। खाड़ी क्षेत्र पहले से ही डिसैलिनेशन प्लांट्स पर अत्यधिक निर्भर है, ऐसे में इन पर हमले पूरे क्षेत्र की मानवीय स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!