खबर
Top News

राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा निर्मोही अखाड़ा: पुनर्गठन, प्रतिनिधित्व और फोरेंसिक ऑडिट की मांग, 2019 के फैसले के पालन पर उठाए सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जुलाई 2026, 9:45 pm
शेयर करें:
राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा निर्मोही अखाड़ा

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
अयोध्या के श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर निर्मोही अखाड़ा ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अखाड़े ने शीर्ष अदालत में नई याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने 9 नवंबर 2019 को आए राम जन्मभूमि विवाद के ऐतिहासिक फैसले की भावना के अनुरूप पूरी तरह अमल नहीं किया। याचिका में ट्रस्ट के पुनर्गठन, अखाड़े को प्रतिनिधित्व देने और ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन के फोरेंसिक ऑडिट समेत कई अहम मांगें की गई हैं।

निर्मोही अखाड़े का कहना है कि फैसला आए कई वर्ष बीत जाने के बावजूद मंदिर के पारंपरिक प्रबंधन और धार्मिक व्यवस्था से जुड़े मूल सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया है।

शेबैत के बिना मंदिर की व्यवस्था अधूरी
याचिका में कहा गया है कि किसी भी मंदिर का संचालन उसके शेबैत (पारंपरिक सेवायत एवं प्रबंधक) के बिना संभव नहीं माना जाता। अखाड़े का दावा है कि वर्तमान श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है, जिनका मंदिर की पारंपरिक धार्मिक व्यवस्था या ऐतिहासिक प्रबंधन से कोई सीधा संबंध नहीं रहा। इसलिए ट्रस्ट की संरचना में बदलाव आवश्यक है।

सुप्रीम कोर्ट से की गईं ये प्रमुख मांगें
निर्मोही अखाड़े ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट से कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। इनमें प्रमुख रूप से श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पुनर्गठन कर उसे सार्वजनिक ट्रस्ट का स्वरूप दिया जाए। निर्मोही अखाड़े को ट्रस्ट में उचित प्रतिनिधित्व और प्रबंधन में भूमिका दी जाए। ट्रस्टियों की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट एवं पारदर्शी दिशा-निर्देश तय करे।

मूल प्रतिमाओं को पुनर्स्थापित किया जाए
मंदिर में पूजा, सेवा, भोग और धार्मिक अनुष्ठान रामानंदी संप्रदाय की परंपरा के अनुरूप कराए जाएं। श्री रामलला विराजमान की मूल प्रतिमाओं को पुनर्स्थापित किया जाए। वर्ष 2019 के फैसले के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए स्वतंत्र समिति गठित की जाए। ट्रस्ट के सभी वित्तीय लेन-देन का फोरेंसिक ऑडिट कराया जाए।

राम जन्मभूमि विवाद में रहा है प्रमुख पक्षकार
निर्मोही अखाड़ा राम जन्मभूमि आंदोलन और उससे जुड़े लंबे कानूनी विवाद का प्रमुख पक्षकार रहा है। वर्ष 1959 में अखाड़े ने तत्कालीन फैजाबाद सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर कर विवादित परिसर के प्रबंधन और पूजा-अर्चना के अधिकार का दावा किया था। अखाड़े का कहना था कि वह भगवान रामलला का पारंपरिक शेबैत है और मंदिर के प्रबंधन का अधिकार उसी को मिलना चाहिए।

2019 के फैसले का दिया हवाला
याचिका में सुप्रीम कोर्ट के 9 नवंबर 2019 के ऐतिहासिक फैसले का भी उल्लेख किया गया है। उस फैसले में अदालत ने विवादित भूमि रामलला विराजमान को देने का आदेश दिया था और केंद्र सरकार को मंदिर निर्माण एवं प्रबंधन के लिए ट्रस्ट गठित करने का निर्देश दिया था।

हालांकि अदालत ने निर्मोही अखाड़े का दावा समय-सीमा के आधार पर खारिज कर दिया था, लेकिन यह भी कहा था कि मंदिर निर्माण के लिए बनाए जाने वाले ट्रस्ट में अखाड़े को उचित प्रतिनिधित्व देने पर केंद्र सरकार विचार कर सकती है।

फिर चर्चा में आया ट्रस्ट का गठन
फरवरी 2020 में केंद्र सरकार ने श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया था। अब निर्मोही अखाड़े की नई याचिका ने एक बार फिर ट्रस्ट की संरचना, प्रतिनिधित्व, धार्मिक परंपराओं और वित्तीय पारदर्शिता को लेकर बहस छेड़ दी है। सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका पर सुनवाई के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान
Top News

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

about 12 hours ago
संस्था में लाखों का गबन
Top News

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

about 12 hours ago
बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

about 12 hours ago
चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा
Top News

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

about 13 hours ago
उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद
Top News

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

about 13 hours ago
‘नि:शुल्क जलप्रदाय' के टैंकरों से कमर्शियल सप्लाई
Top News

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

about 13 hours ago
चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत
Top News

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

about 13 hours ago
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में
Top News

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

about 13 hours ago
3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू
Top News

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

about 13 hours ago
सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन
Top News

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

about 14 hours ago
जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी
Top News

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

about 14 hours ago
मनचलो सावधान
Top News

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

about 14 hours ago
12 साल की बच्ची की हत्या
Top News

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

about 14 hours ago
शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर
Top News

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

about 14 hours ago
ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
Top News

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

about 14 hours ago
लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी
Top News

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

about 14 hours ago
पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी
Top News

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

about 14 hours ago
कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

about 14 hours ago
पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया
Top News

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

about 14 hours ago
किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी
Indore

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!