बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे स्टार स्पिनर: भस्म आरती में हुए शामिल; बोले- यह अनुभव शब्दों से परे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल शुक्रवार तड़के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचे, और भस्म आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। चहल की मंदिर यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला।
भस्म आरती में हुए शामिल
सुबह करीब 3 बजे मंदिर पहुंचे चहल ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती का लाभ लिया। आरती के दौरान वे पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव में लीन नजर आए। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनका स्वागत किया।
नंदी पूजन कर मांगी मनोकामना
करीब दो घंटे तक भस्म आरती में शामिल रहने के बाद चहल ने नंदी महाराज का पूजन-अभिषेक किया। परंपरा के अनुसार उन्होंने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी व्यक्त की। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के माध्यम से जल अर्पित कर विशेष पूजा संपन्न की।
मंदिर समिति ने किया सम्मान
दर्शन और पूजन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने युजवेंद्र चहल का सम्मान किया। इस दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें प्रसाद और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
बाबा का बुलावा आएगा तो फिर आऊंगा
दर्शन के बाद चहल ने कहा कि महाकाल के दरबार में आकर उन्हें अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा, "महाकाल के दर्शन के बाद जो अनुभव मिला है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जब भी बाबा महाकाल का बुलावा आएगा, मैं यहां दर्शन के लिए अवश्य आऊंगा।"
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!