वर्दी पर दाग का खुलासा: महिला को शादी का झांसा देकर आरक्षक ने किया दुष्कर्म; फोटो-वीडियो वायरल करने की दी धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया थाना क्षेत्र में जीआरपी थाने में पदस्थ एक आरक्षक के खिलाफ मंगलवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का नाम सचिन पुत्र हरीनारायण चंद्रवंशी है। पीड़िता महाराष्ट्र की मूल निवासी हैं और वर्तमान में भोपाल में रह रही हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती, बना शादी का वादा
35 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2018 में जब वह इंदौर में पढ़ाई कर रही थीं, तब फेसबुक के जरिए उनकी सचिन से पहचान हुई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी, मुलाकातें होने लगीं और आरोपी ने शादी का वादा करते हुए उनका भरोसा जीत लिया।
8 नवंबर 2018 को आरोपी उन्हें कनाड़िया स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में ले गया और शादी के वादे की आड़ में शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा, लेकिन शादी की बात हर बार टाल दी जाती रही।
परिवार की सहमति बनी, फिर भी शादी नहीं हुई
पीड़िता के अनुसार कुछ समय बाद दोनों परिवारों के बीच सहमति भी बन गई थी, लेकिन आरोपी ने शादी से बार-बार पल्ला झाड़ा। इसी दौरान पीड़िता के जीवन में कठिन दौर आया । 2021 में उनकी मां और 2023 में पिता का निधन हो गया। परिजनों के जाने के बाद जब पीड़िता अकेली और कमजोर पड़ीं, तो आरोपी ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी और अंततः शादी से साफ इंकार कर दिया।
दूसरी जगह सगाई, फिर धमकी
बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी किसी अन्य युवती के साथ लिव-इन में रह रहा है। फरवरी 2026 में उसने कहीं और सगाई भी कर ली। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो 13 फरवरी को भोपाल में हुई मुलाकात के दौरान आरोपी ने शादी से इंकार करते हुए उनके अंतरंग फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली।
भोपाल में शिकायत, इंदौर में एफआईआर
धमकी मिलने के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई और भोपाल में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद मामला इंदौर के कनाड़िया थाने को भेजा गया। पुलिस ने आरोपी सचिन चंद्रवंशी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!