तेज रफ्तार कार ने दो मासूम भाइयों को कुचला: घर के पास खेल रहे थे; दोनों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छिंदवाड़ा।
जिले के जुन्नारदेव विकासखंड के हिरदागढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बच्चे घर के पास खेल रहे थे, तभी धातु मिल के समीप तेज रफ्तार टाटा टियागो कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
3 और 5 साल थी बच्चों की उम्र
हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की उम्र महज 3 और 5 साल थी। जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। दोनों बच्चों की पहचान हिरदागढ़ निवासी अर्जुन यदुवंशी के पुत्रों के रूप में हुई है।
क्षेत्र में शोक का माहौल
कार की टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों मासूमों की जान नहीं बचाई जा सकी। परिवार के दो बच्चों की एक साथ मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। दुर्घटना में शामिल कार को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और कार चालक की भूमिका की जांच कर रही है। चालक के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!