सॉल्वर गैंग का खुलासा: लाखों में तय होती थी डील, 5 मेडिकल छात्र समेत 24 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, लखीसराय।
बिहार के लखीसराय में आयोजित RE-NEET UG 2026 परीक्षा के दौरान एक बड़े सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि असली अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने के लिए मेडिकल छात्रों को 30 से 40 लाख रुपए तक में हायर किया गया था।
मामले में गैंग के सरगना सहित कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें PMCH, गया मेडिकल कॉलेज, AIIMS रायबरेली और BHU के छात्र तथा बायोमेट्रिक सत्यापन करने वाली कंपनी के 14 कर्मचारी शामिल हैं।
पुलिस ने राजकीय उच्च विद्यालय हसनपुर, KRK हायर सेकेंडरी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा। उनके पास से मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं।
2024 के विवाद में भी सामने आया था नाम
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल अर्पित राज को पुलिस इस गैंग का प्रमुख सदस्य मान रही है। अर्पित का नाम 2024 के चर्चित NEET पेपर लीक मामले में भी सामने आया था। उस दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उससे कई दौर की पूछताछ की थी।
बायोमेट्रिक कंपनी की मिलीभगत का आरोप
जांच में सामने आया कि हाजीपुर निवासी मयंक कश्यप, जो PMCH का मेडिकल छात्र है, बायोमेट्रिक जांच करने वाली कंपनी के कर्मचारियों की मदद से खुद कर्मचारी बनकर परीक्षा केंद्र में दाखिल हुआ था।
पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद बायोमेट्रिक कंपनी के कई अन्य कर्मचारी भी गिरफ्त में आए, जिससे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ।
9 'मुन्ना भाई' भी गिरफ्तार
पुलिस ने लखीसराय के विभिन्न परीक्षा केंद्रों से 9 संदिग्ध सॉल्वरों को गिरफ्तार किया है। इनमें KRK विद्यालय से एक, केंद्रीय विद्यालय से सात और हसनपुर केंद्र से एक युवक पकड़ा गया। सभी आरोपी लखीसराय जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
मेडिकल कॉलेजों में रोक के बावजूद पहुंचे सॉल्वर
RE-NEET के दौरान मेडिकल छात्रों को परीक्षा में सॉल्वर बनने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में दोपहर 2 से 5 बजे तक अनिवार्य सेमिनार और क्विज आयोजित कराई थी। इसके बावजूद PMCH के छात्र मयंक कश्यप की गिरफ्तारी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एसडीएम बोले- प्रश्नपत्र लीक नहीं, सॉल्वर बैठाने की साजिश
लखीसराय एसडीएम प्रभाकर कुमार ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान कई लोगों पर शक हुआ, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
जांच में अब तक प्रश्नपत्र लीक होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। प्रारंभिक पड़ताल से स्पष्ट हुआ है कि गैंग ने अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर बैठाने की साजिश रची थी। अधिकारियों के अनुसार, कोटा में तैयारी कर चुके मयंक कश्यप के नेटवर्क के जरिए विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया था।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!