रफ्तार बनी मौत का कारण: कार डिवाइडर से टकराई; दो की मौत, इंजन 30 मीटर दूर जा गिरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ठाणे।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बदलापुर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
लग्जरी कार के कई टुकड़े हो गए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि लग्जरी कार के कई टुकड़े हो गए। कार का इंजन दुर्घटनास्थल से करीब 30 मीटर दूर जा गिरा, जबकि शव सड़क पर बिखर गए। हादसे में योगेश नेगी (26) और रेबेका जैकब (24) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मुंबई के बांद्रा क्षेत्र के निवासी थे।
कार चला रहा अंगद गंभीर रूप से घायल है और उसका कल्याण स्थित फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक कार अंगद की ही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों एक पार्टी से लौट रहे थे।
सोशल मीडिया अकाउंट्स से रफ्तार के वीडियो मिले
पुलिस को मृतकों और घायल युवक के सोशल मीडिया अकाउंट्स से ऐसे वीडियो मिले हैं, जिनमें हादसे से कुछ समय पहले कार को 251 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाते हुए रिकॉर्ड किया गया था।
जांच एजेंसियां इन वीडियो की सत्यता की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस का मानना है कि अत्यधिक गति, लापरवाही से वाहन चलाना और स्टंटबाजी इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!