विशेष अभियान: इस विभाग की बड़ी कार्रवाई; नियमों का उल्लंघन करने पर इतनी बसें जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़क सुरक्षा और यात्री सुरक्षा को लेकर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) इंदौर ने रविवार को विशेष जांच अभियान चलाया। आरटीओ इंदौर और संभागीय परिवहन उड़नदस्ता की संयुक्त कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन करने वाली पांच यात्री बसों को जब्त किया गया।
तीन इमली चौराहे पर चला अभियान
तीन इमली चौराहे पर चलाए गए अभियान के दौरान यात्री बसों और अन्य व्यावसायिक वाहनों की सघन जांच की गई। अधिकारियों ने वाहनों के परमिट, फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, रजिस्ट्रेशन सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया। साथ ही यह भी जांचा गया कि वाहन निर्धारित नियमों और परमिट की शर्तों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
फायर सेफ्टी और स्पीड गवर्नर की भी जांच
जांच के दौरान बसों में लगे फायर एक्सटिंग्विशर, स्पीड गवर्नर और अन्य सुरक्षा उपकरणों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं कार्यशील हों और यात्रियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न किया जा रहा हो।
यात्रियों से लिया फीडबैक
अभियान के दौरान परिवहन अधिकारियों ने यात्रियों से भी बातचीत की। उनसे चालक के व्यवहार, बस की रफ्तार, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल तथा यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर जानकारी ली गई, ताकि नियमों के पालन की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।
आरटीओ और उड़नदस्ता की संयुक्त कार्रवाई
यह अभियान आरटीओ प्रदीप शर्मा और संभागीय परिवहन उड़नदस्ता प्रभारी आकाश सिटोले के नेतृत्व में चलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।
स्कूल-कॉलेज बसों की भी होगी जांच
परिवहन विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में स्कूल और कॉलेजों की बसों की भी आकस्मिक जांच की जाएगी। शैक्षणिक संस्थानों में संचालित वाहनों में सुरक्षा मानकों के पालन की समीक्षा की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!