सोनिला मौत मामले में प्रेमी दीपक खंडेलवाल पर अब कानूनी शिकंजा: पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धारा जोड़ी; होटल से अस्पताल तक के घटनाक्रम की फिर से पड़ताल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिपल्याहाना स्थित होटल एलेक्स में फांसी लगने से हुई ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मोबाइल बंद कर फरार रहे दीपक खंडेलवाल ने पिछले शुक्रवार की रात तिलक नगर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था।
पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत आरोपी बनाया है। अब पुलिस उसके बयान, मेडिकल साक्ष्यों और होटल में मिले सबूतों का मिलान कर रही है।
एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मुताबिक नंदा नगर निवासी सोनिला शर्मा की मौत की जांच हर पहलू से की जा रही है। दीपक ने पूछताछ में बताया करीब दो साल पहले उसकी सोनिला से दोस्ती हुई थी।
वह मूसाखेड़ी की पिंक सिटी स्थित एक पार्लर में काम करती थी। दोनों की दोस्ती बाद में प्रेम संबंध में बदल गई और वे अक्सर पिपल्याहाना स्थित होटल एलेक्स में मिलते थे। दीपक का कहना है कि करीब दो महीने पहले उसकी पत्नी रानू को दोनों के संबंधों की जानकारी हो गई, जिसके बाद उसने सोनिला से दूरी बनानी शुरू कर दी थी।
अब धारा 108 के तहत जांच... सरेंडर के बाद पुलिस ने दीपक को बीएनएस की धारा 108 के तहत आरोपी बनाया है। अब जांच का फोकस इस बात पर है कि क्या सोनिला को किसी तरह की प्रताड़ना, दबाव या ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, जिसने उसे आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर किया। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल, दोनों के बीच बातचीत, घटनास्थल की परिस्थितियों और पोस्टमॉर्टम व मेडिकल रिपोर्ट का मिलान कर रही है।
डराने के लिए फांसी लगाने की कोशिश की
दीपक ने पुलिस को बताया घटना वाले दिन सोनिला पहले होटल पहुंची और उसने शराब पी थी। उसने कई बार फोन कर उसे बुलाया। मोबाइल बंद होने के कारण वह बाद में होटल पहुंचा। उसके मुताबिक सोनिला ने कथित तौर पर उसे डराने के लिए फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान फंदा उसके गले पर कस गया और वह बेहोश हो गई। दीपक का दावा है कि वह उसे तुरंत अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे घबराकर वह अस्पताल से निकला और मोबाइल बंद कर फरार हो गया।
संबंधित समाचार

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रही अर्टिगा पकड़ी गई:प्राइवेट कार को बना रखा था टैक्सी; ई-चालान पहुंच रहे थे असली वाहन मालिक के पास

आधा दर्जन से ज्यादा मुस्लिम युवक पकड़ाए:बजरंग दल का एक्शन; हरतालिका तीज पर आयोजित भजन संध्या में बवाल

नगर निगम के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर खोला मोर्चा

गणेशोत्सव के जुलूस में हो गई नाबालिग की हत्या:दोस्त को बचाने दौड़े साहिल को भी चाकू लगा; जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग

भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल:बैरिकेडिंग तोड़ी; सीएम आवास घेरने की कोशिश, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

मानसिंह गिरफ्तार:बिट्टू यादव पर मेहरबानी क्यों?

इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल:परीक्षा छात्रों की नहीं राहुल की है

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; 3 युवकों की मौत

इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’:सत्ता, संगठन और विपक्ष का आगमन, मालवा में सियासी तपिश तेज

8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट:प्रिंसिपल ने घसीटा; फिर लात-घूंसों से पीटा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन:इतने हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी; व्यवस्था में लगेंगी 1800 बसें

वराह रैली पर रोक के बाद एक्शन:आयोजकों को घर से हिरासत में लिया; सुरक्षा के लिए 1000 पुलिसकर्मी तैनात

केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश:इतने रुपए तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज

बारिश से बिगड़े हालात:केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद; 500 श्रद्धालु फंसे, 5 राज्यों में वर्षा का अलर्ट

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत:छुट्टी के दिन खेत की ओर घूमने निकले थे; एक को बचाने में सभी ने जान गवाई

गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी:एक की मौत; दूसरा ICU में भर्ती, डीजे के पीछे नाचते समय हुआ विवाद

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!