शेयर मार्केट के नाम पर इतने लाख की ठगी: एंजेल वन ऐप से मुनाफे का झांसा; आरोपी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 7 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को निवेश विशेषज्ञ बताकर एंजल वन एप के जरिए भारी मुनाफा दिलाने का लालच दिया और रकम हड़पकर फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मानवता नगर निवासी तरुण चौहान, जो मनोरमागंज क्षेत्र में कैफे संचालित करते हैं, की पहचान उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी अभिषेक पाल से हुई थी। अभिषेक ने खुद को शेयर मार्केट का जानकार बताते हुए एंजल वन ऐप के माध्यम से निवेश कराने का भरोसा दिलाया और कम समय में कई गुना रिटर्न का दावा किया।
आरोपी के झांसे में आकर फरियादी ने 24 अप्रैल 2025 से 4 अक्टूबर 2025 के बीच अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 7 लाख 23 हजार रुपए आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोपी हर बार ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट और फर्जी रसीदें भेजकर भरोसा बनाए रखता रहा, जिससे पीड़ित को धोखाधड़ी का अंदेशा नहीं हुआ।
कुछ समय बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और निवेश की रकम भी वापस नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। जांच के बाद कनाड़िया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन निवेश न करें और केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही लेनदेन करें।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!