अब तक सैकड़ों मकान बदल चुके हैं व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में: सुप्रीम कोर्ट को इंदौर से क्या जानकारी जाएगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सुप्रीम कोर्ट ने कल देशभर के नगरीय निकायों-विकास प्राधिकरणों से आवासीय क्षेत्रों के बढ़ते व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माणों पर की गई ठोस कार्रवाई की जानकारी मांगी है।
कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की कि लैंडयूज बदलना सिस्टम से सरासर धोखा है। बात इंदौर की करें तो यहां ऐसे सैकड़ों मकान हैं जो तमाम नियम-कायदों को ताक में रखकर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में तब्दील हो चुके हैं।
अब सवाल यही है कि इंदौर से क्या रिपोर्ट जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर तक संपूर्ण जानकारी मांगी है।
इंदौर की स्थिति तो विचित्र है। यहां मास्टर प्लान की आड़ में जबरन तोड़फोड़ की गई तो कई जगह मास्टर प्लान और तमाम नियम-कायदों को ताक पर रखकर निर्माणों की अनुमति दे दी गई।
आश्चर्य की बात है कि निकाय-प्राधिकरण के अधिकारियों ने बिना मौका-मुआयना किए ही अनुमतियां जारी कर दीं और बाद में कभी पलटकर देखा भी नहीं कि नक्शा क्या था, निर्माण कैसा है और कितना कर लिया गया है।
नगर निगम ने खुद कुछ दिनों पूर्व ही रिपोर्ट जारी कर बताया है कि शहर में 1.28 लाख मकान ऐसे हैं जिनका नियम विरुद्ध व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।
इनमें दुकानें, बैंक, होस्टल, ऑफिस, क्लिनिक, शोरूम और कोचिंग क्लासेस धड़ल्ले से चल रहे हैं। 22, 335 मकान हैं जिनमें आंशिक रूप से कमर्शियल गतिविधियां चल रही हैं।
पुराने मोहल्लों और गलियों की बात करें तो वे अब पूरी तरह कमर्शियल कॉरिडोर बन गए हैं। इसके सबसे बड़े उदाहरण सपना-संगीता रोड, स्कीम 74, 78, नरेंद्र तिवारी मार्ग, अन्नपूर्णा रोड, रणजीत हनुमान रोड, विजय नगर, पलासिया जैसे कई हिस्से हैं।
यह कहता है मास्टर प्लान
12 मीटर या अधिक चौड़ी सड़क पर सीमित कमर्शियल उपयोग संभव।
प्रमुख सडक़ों पर 30 मीटर गहराई तक कमर्शियल गतिविधि की अनुमति।
मिश्रित उपयोग (मिक्स यूज) के लिए पार्किंग और अन्य शर्तें जरूरी।
ग्रीन बेल्ट और ओपन स्पेस का उपयोग परिवर्तन आसान नहीं।
लैंडयूज परिवर्तन के लिए टीएंडसीपी की अधिसूचना जरूरी।
नियमों की गली से चलने लायक नहीं रहीं सड़कें... टीएंडसीपी और मास्टर प्लान में कुछ छूट दी गई है। नियमों के अनुसार 12 मीटर या उससे चौड़ी सड़क पर स्थित प्लॉट में सीमित कमर्शियल उपयोग की अनुमति दी जा सकती है।
कई मामलों में प्लॉट का आधा हिस्सा या 75 वर्गमीटर तक व्यावसायिक गतिविधि का प्रावधान है। प्रमुख मार्गों पर 30 मीटर तक कमर्शियल गतिविधि की अनुमति है और तो और टीएनसीपी की धारा 23-क के मुताबिक सरकार मास्टर प्लान में संशोधन कर सकती है, जिसका फायदा लोग उठा रहे हैं।
समस्या वहां बढ़ी, जहां सीमित मिक्स यूज की अनुमति थी। व्यवहार में पूरे क्षेत्र ही कमर्शियल हो गए। इसमें पीपल्यापाला, सिरपुर, अन्नपूर्णा क्षेत्र के क्षेत्रीय उद्यानों की जमीन भी शामिल है। इन क्षेत्रों में बड़े शोरूम, बैंक, ऑफिस और व्यावसायिक प्रतिष्ठान चल रहे हैं।
कई इलाकों में हर मकान के नीचे दुकानें खुल चुकी हैं। ऊपर कोचिंग, ऑफिस, जिम, क्लिनिक जैसी गतिविधियां हो रही हैं। ऐसी गतिविधियों का सबसे ज्यादा असर ट्रैफिक पर पड़ा है जिसे सुधारने के लिए प्रशासन कई वर्षों से मशक्कत कर रहा है, लेकिन बात बन नहीं रही।
नतीजा ये कि जब प्रशासन ट्रैफिक नहीं सुधार पाता तो सारा इल्जाम वाहन चालकों पर ढोलकर चालान कार्रवाई शुरू कर देता है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!