पहली तेज बारिश में ही बह गया 2 करोड़ की लागत से बना स्टॉपडेम: सांवेर विधानसभा में शिप्रा नदी पर बने डेम की गुणवत्ता पर प्रश्न चिह्न
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाने के दावों का पहली तेज बारिश में ही खुलासा हो गया। ग्राम मकोड़िया में शिप्रा नदी पर जल संसाधन विभाग द्वारा करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कराया स्टॉपडेम पहली तेज बारिश में बह गया।
इसके चलते निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, विभागीय निगरानी और कथित भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया। कांग्रेस ने इसे भाजपा सरकार के ‘भ्रष्ट विकास मॉडल’ का प्रतीक बताया है।
‘डेम नहीं, भ्रष्टाचार की दीवार टूटी’: वर्मा
डेम का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जनसिंह वर्मा ने भाजपा सरकार और जल संसाधन विभाग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा करोड़ों रुपए की लागत से हुआ निर्माण यदि दो महीने भी नहीं टिक पाया, तो यह सीधे-सीधे निर्माण एजेंसी, विभागीय अधिकारियों और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।
स्टॉपडेम का टूटना सांवेर क्षेत्र में किए जा रहे कथित विकास कार्यों की वास्तविकता का खुलासा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण में गुणवत्ता से समझौता कर जनता के पैसों को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया।
जनता के बीच उठ रहे सवाल
पहली ही बारिश में करोड़ों रुपए की परियोजना के बह जाने के बाद अब स्थानीय लोगों के बीच भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों का पालन किया गया था, क्या गुणवत्ता परीक्षण और विभागीय निरीक्षण सही तरीके से हुआ, निर्माण एजेंसी और अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी या नहीं, आखिर करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद परियोजना इतनी कमजोर क्यों साबित हुई?
अपने पद से इस्तीफा दें सिलावट
कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने सिंचाई मंत्री तुलसीराम सिलावट पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि यदि उनके विभाग के अंतर्गत करोड़ों की परियोजनाएं पहली बारिश में धराशायी हो रही हैं, तो उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
जनता के टैक्स के पैसे से बनने वाले निर्माण कार्य यदि टिकाऊ नहीं हैं, तो इसकी जवाबदेही तय होना जरूरी है। साथ ही पूरे मामले की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कर दोषी अधिकारियों, ठेकेदारों और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
वर्षों से चल रहा कमीशन का खेल :वानखेड़े जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने भी निरीक्षण के दौरान आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा सांवेर क्षेत्र में वर्षों से कमीशनखोरी का खेल चल रहा है और कई निर्माण कार्य गुणवत्ता के बजाय राजनीतिक लाभ व ठेकेदारी व्यवस्था के तहत किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा ग्राम मकोड़िया का यह स्टॉपडेम उन दावों की वास्तविकता सामने लाने के लिए पर्याप्त है।
10-11 अन्य स्टॉपडेम पर भी उठे सवाल... कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि क्षेत्र में बनाए गए 10-11 अन्य स्टॉपडेम की गुणवत्ता की भी जांच की जानी चाहिए। उनका आरोप है कि कई परियोजनाएं केवल कागजों में विकास दिखाने और कमीशनखोरी का माध्यम बनने तक सीमित हैं।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो पार्टी जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ेगी।
निरीक्षण के दौरान ये भी थे शामिल
निरीक्षण के दौरान जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष हनी यादव, किसान नेता हंसराज मंडलोई व दिनेश पटेल सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!