अपेंडिक्स ऑपरेशन के दौरान 9 वर्षीय मासूम की मौत: अस्पताल में हंगामा; परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप, इकलौते बेटे को खोने से परिवार सदमे में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के देवगुराड़िया स्थित एनर्जी अस्पताल में सोमवार को अपेंडिक्स के ऑपरेशन के दौरान 9 वर्षीय मासूम की मौत होने से हड़कंप मच गया। आक्रोशित परिजन ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच का आश्वासन देकर स्थिति को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार अपेंडिक्स की शिकायत पर निखिल पिता दीपक मीणा (9) निवासी नवलगांव (खातेगांव) को एनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे उसे सर्जरी के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। बाहर परिजन ऑपरेशन पूर्ण होने का इंतजार कर रहे थे।
दो घंटे बाद दी मौत की खबर
मृतक के चाचा दिनेश मीणा ने आरोप लगाया कि दोपहर करीब 3:30 बजे अस्पताल स्टाफ ने बताया कि बच्चे की तीन सर्जरी की गई हैं और उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। कुछ ही देर बाद अचानक परिवार को उसकी मौत की सूचना दे दी गई। परिजन का कहना है कि इस दौरान कोई वरिष्ठ डॉक्टर या सर्जन सामने नहीं आया और न ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी दी गई।
इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार
निखिल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता दीपक मीणा और मां मोना मीणा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन का कहना है कि एक सामान्य अपेंडिक्स ऑपरेशन के दौरान बच्चे की मौत कैसे हो गई, इसका संतोषजनक जवाब अस्पताल की ओर से नहीं दिया गया।
अस्पताल परिसर में पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर रात करीब 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाने के बाद मामला शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
डॉक्टरों व प्रबंधन के खिलाफ शिकायत करेंगे परिजन
परिजन ने कहा कि वे मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से करेंगे। उनका कहना है कि यदि ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से दस्तावेज और आवश्यक जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!