खबर
Top News

मैं लगातार तीसरे साल पौधारोपण अभियान में शामिल हो रहा हूं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: बीएसएफ की बुढ़ानिया पहाड़ी पर 51 हजार पौधे लगाकर हुआ 21 लाख पौधारोपण के संकल्प का शुभारंभ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जुलाई 2026, 5:04 pm
शेयर करें:
मैं लगातार तीसरे साल पौधारोपण अभियान में शामिल हो रहा हूं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ग्राम बुढ़ानिया की पहाड़ी पर 12 जुलाई को 51 हजार पौधे लगाकर 21 लाख पौधारोपण के संकल्प का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए पौधारोपण व जल संचयन जरूरी हैं। यदि हमें कल बेहतर बनाना है, तो दोनों कार्यों को प्राथमिकता आगे बढ़ाना होगा। बुढ़ानिया की 48 एकड़ बंजर भूमि पर कुल 1 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा माता-पिता हमें जन्म देते हैं, लेकिन वृक्ष प्राणवायु प्रदान कर हमें जीवन देते हैं। वृक्ष कार्बन डाईआक्साइड ग्रहण कर हमें प्राण वायु देते हैं, ऐसे में इस प्राणदाता वायु के अभियान के लिए कैलाशजी का कार्य प्रशंसनीय है।

उनके मार्गदर्शन में पौधारोपण का यह महाअभियान लगातार तीसरे साल आयोजित हो रहा है और मैं लगातार तीसरे साल अभियान में शामिल हो रहा हूं। आज प्रधानमंत्री मोदी के स्वप्न को साकार करते हुए संपूर्ण भारत में जो हरियाली की चादर ओढ़ाई जा रही है, यह सौभाग्य की बात है। माता अहिल्या ने जल संरक्षण के लिए बड़ी संख्या में बावड़ियां बनवाई थीं।

हमारी सरकार ने जल संरक्षण के लिए तीन महीने अभियान चलाया। इसलिए जल संरक्षण में मध्य प्रदेश का उल्लेखनीय स्थान बना है। 10 हजार करोड़ के पौने तीन लाख कार्य प्रदेश में हुए हैं। मालवा की माटी के बारे कहा जाता है कि ‘मालव माटी गहन गंभीर, पग-पग रोटी, डग-डग नीर’।

मालवा को नदियों का मायका कहा जाता है। वृक्ष ऋषियों के समान होते हैं, जो अपने स्थान पर साधना करते हुए आशीर्वाद प्रदान करते हैं। उन्होंने कैलाश और प्रह्लाद की जोड़ी को राम-लक्ष्मण की जोड़ी कहा।

आर्थिक दिशा तय करने वाले शहर ने अब बेहतर पर्यावरण का जिम्मा उठाया है: हेमंत खंडेलवाल
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा एक साल पौधारोपण अभियान चलाना सामान्य बात है, लेकिन लगातार तीसरे साल इतने बड़े पैमाने पर पौधारोपण करना बड़ी बात है। पहले इंदौर प्रदेश की आर्थिक दिशा तय करने वाला जिला था, लेकिन प्रदेश के पर्यावरण को बेहतर करने का जिम्मा भी इंदौर ने लिया है।

मैं इसके लिए कैलाशजी और उनके साथ नगरवासियों का बहुत-बहुत अभिवादन करता हूं। उम्मीद करता हूं कि इंदौर भविष्य में भी रोजगार दिलाने के साथ बेहतर पर्यावरण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगा।

बीएसएफ के बहादुर जवानों का किया सम्मान... इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सल हमले में घायल होकर 60 प्रतिशत तक दिव्यांग हुए बीएसएफ के दो जवान रामेंद्र सिंह और रवि कुमार चौहान को सम्मानित करते हुए उन्हें दो-दो लाख रुपए की पुरस्कार राशि मंत्री विजयवर्गीय के प्रयास से दी गई।

दोनों जवानों ने बारूदी सुरंग की चपेट में आने के बावजूद अपने 40 साथियों की जान बचाई थी। देश के सुरक्षा बलों में अपनी कोचिंग के माध्यम से एक हजार से ज्यादा नौजवानों का चयन करवाने वाले पृथ्वी डिफेंस अकादमी के संचालक पूर्व सैनिक विजय यादव को भी सम्मानित करते हुए दो लाख की राशि दी गई।

सभी पार्षद अपने क्षेत्र के घरों में वाटर हार्वेस्टिंग करवाएं: कैलाश विजयवर्गीय
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा आज दो कार्यक्रम हैं- जल संचयन और पौधारोपण। पानी बचाओ, पेड़ लगाओ। इस साल हमने जलसंकट का सामना किया। मैं सभी पार्षदों से निवेदन करता हूं कि वे अपने क्षेत्र के सभी घरों में वाटर हार्वेस्टिंग करवाएं।

मुझे गर्व है कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर इंदौर शहर ने 51 लाख पौधारोपण का सफल आयोजन किया था। पिछली बार भी हमने 15 लाख 50 हजार पौधे लगाए थे और इस बार 21 लाख पेड़ लगाने का हमने संकल्प लिया है।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

9 minutes ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

26 minutes ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

38 minutes ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 1 hour ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 1 hour ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 1 hour ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 1 hour ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 2 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 2 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 2 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 2 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 2 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 2 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 2 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 2 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!