नहीं रुक रही सरकारी राशन की कालाबाजारी, फिर पकड़ी गई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कुख्यात राशन माफिया रामजी गुप्ता की सरकारी राशन से भरी गाड़ी को आज सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर गांधी नगर पुलिस के हवाले कर दिया। इसमें 40 से ज्यादा कट्टे राशन के चावल के हैं और बाकी गेहूं के, जो उज्जैन की ओर भेजे जा रहे थे। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर गुप्ता समेत उसके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्ता की गाड़ियां पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं।
मौके पर खाद्य विभाग की एक टीम भी पहुंच गई। बताया जाता है कि आज सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं रोहित बढ़वाया, राहुल राठौर, मानवाधिकार संगठन के तनिष्क मोनू चौकसे को सूचना मिली थी कि सरकारी राशन से भरी गाड़ी गुजरने वाली है। इस पर कार्यकर्ता सतर्क हो गए और गांधी नगर में खड़े हो गए। जैसे ही गाड़ी निकली, उसे तुरंत पकड़ लिया।
गाड़ी को चेक किया तो उसमें सरकारी राशन भरा हुआ था। करीब 100 कट्टों में 40 से ज्यादा चावल और बाकी गेहूं के थे, जिन्हें उज्जैन की ओर भेजा जा रहा था। बाद में पुलिस पहुंची और गाड़ी को जब्त कर थाने ले आई।
इसके बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया। वहां से अधिकारी पहुंचे और उन्होंने जब्ती की कार्रवाई शुरू की। कार्यकर्ताओं ने एमआईसी सदस्य मनीष मामा को भी सूचित किया और वो भी घटनास्थल पर पहुंचे।
थाने पर पूछताछ जारी
कुख्यात राशन व्यापारी रामजी गुप्ता, गाड़ी मालिक बंटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुई। वो कोई ठोस जानकारी नहीं दे रहा है और बार-बार पुलिस को बरगलाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह राशन किस सरकारी दुकान से निकाला गया था और इसे कहां भेजा जाना था।
इस रैकेट में कौन-कौन शामिल है, इसकी भी जांच होगी। उधर, खाद्य नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि विभाग की एक विशेष टीम इस पूरे मामले के दस्तावेजों और जब्त माल की जांच कर रही है। इसके बाद जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!