खतरा बढ़ा: एक महीने में इतने बच्चों की मौत, इतने में संक्रमण की पुष्टि; वैक्सीन उपलब्ध नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अहमदाबाद।
गुजरात में चांदीपुरा वायरस को लेकर चिंता बढ़ गई है। पिछले एक महीने में संक्रमण के संदिग्ध मामलों के बीच 12 बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें से तीन बच्चों में चांदीपुरा वायरस संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि हुई है।
वहीं अन्य नौ बच्चों की मौत के कारणों की जांच जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन मामलों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। संक्रमण के मामले गांधीनगर, साबरकांठा, खेड़ा, अरावली और पंचमहल जिलों से सामने आए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष निगरानी और रोकथाम अभियान शुरू कर दिया है।
सरकार ने की तीन मौतों की पुष्टि
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने बताया कि अब तक तीन बच्चों की मौत चांदीपुरा वायरस संक्रमण से होने की पुष्टि हुई है। इनमें दो बच्चे गोधरा के और एक बच्चा राजस्थान का था, जिसकी मौत हिम्मतनगर में हुई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में सर्वेक्षण, निगरानी और संक्रमण नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
27 संदिग्ध नमूनों में 7 पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक 27 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 19 नमूनों की रिपोर्ट आ चुकी है, जिनमें सात बच्चे चांदीपुरा वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इन सात संक्रमित बच्चों में से तीन की मौत हो चुकी है, जबकि चार बच्चों का उपचार जारी है। शेष आठ नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
पंचमहल और हिम्मतनगर सबसे ज्यादा प्रभावित
पंचमहल जिले में अब तक 13 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। गोधरा सिविल अस्पताल में पांच बच्चों का उपचार चल रहा है, जबकि महिसागर जिले का एक बच्चा वेंटिलेटर पर है।
उधर, हिम्मतनगर सिविल अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष जैन के अनुसार, 26 जून से 13 जुलाई के बीच नौ संदिग्ध मामले सामने आए। इनमें छह बच्चों की मौत हुई, एक बच्चा स्वस्थ होकर घर लौट चुका है और दो मरीजों का इलाज जारी है।
प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे और दवा छिड़काव
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने 61 प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सर्वेक्षण और कीटनाशक छिड़काव के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच भी कर रही हैं।
सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी का ही पालन करें।
क्या है चांदीपुरा वायरस?
चांदीपुरा वायरस एक दुर्लभ लेकिन गंभीर वायरल संक्रमण है, जो मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करता है। यह वायरस सैंडफ्लाई (रेत मक्खी) के माध्यम से फैलता है। संक्रमण के बाद तेज बुखार, उल्टी, दौरे और मस्तिष्क में सूजन (एन्सेफलाइटिस) जैसी गंभीर स्थितियां पैदा हो सकती हैं। कई मामलों में बीमारी तेजी से गंभीर रूप ले लेती है।
बचाव ही सबसे बड़ा उपाय
फिलहाल चांदीपुरा वायरस की कोई स्वीकृत वैक्सीन या विशेष एंटीवायरल दवा उपलब्ध नहीं है। उपचार मुख्य रूप से लक्षणों के आधार पर किया जाता है। विशेषज्ञ प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों को सैंडफ्लाई के संपर्क से बचाने, घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, कीटनाशकों का उपयोग करने और बुखार या अन्य गंभीर लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दे रहे हैं।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!