अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: लोकायुक्त की कार्रवाई; अभिमत बदलने के बदले रुपए मांगने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
लोकायुक्त पुलिस रीवा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीधी के जिला अभियोजन अधिकारी (डीपीओ) राजकुमार रावत को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक प्रकरण में अभिमत (लीगल ओपिनियन) देने के बदले 20 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है।
यह कार्रवाई सोमवार को सीधी जिला न्यायालय परिसर के सामने स्थित पार्किंग क्षेत्र में की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
शिकायत के बाद हुआ सत्यापन
लोकायुक्त के अनुसार, सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के टेकर गांव निवासी पंकज कुमार तिवारी (36) ने 9 जुलाई को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि जिला अभियोजन अधिकारी राजकुमार रावत उनके एक प्रकरण में अनुकूल अभिमत देने के एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं।
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने आरोपों का सत्यापन कराया। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर पहले ही 8 हजार रुपए ले चुका था और शेष 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा
सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने सोमवार को जाल बिछाकर आरोपी राजकुमार रावत को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि जब्त कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
इन अधिकारियों के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
यह ट्रैप कार्रवाई पुलिस उप अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार और निरीक्षक एस. राम मरावी के नेतृत्व में लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम ने अंजाम दी। पूरी कार्रवाई उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के नेतृत्व में की गई।
शिकायतकर्ता पहले भी उजागर कर चुका है रिश्वतखोरी का मामला
लोकायुक्त के अनुसार, शिकायतकर्ता पंकज कुमार तिवारी इससे पहले भी एक रिश्वतखोरी के मामले का खुलासा करा चुके हैं। वर्ष 2025 में सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी उपलब्ध कराने के एवज में तत्कालीन सहायक उपनिरीक्षक कमलेश त्रिपाठी पर 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगा था।
उस मामले में 30 अगस्त 2025 को लोकायुक्त ने आरोपी एएसआई कमलेश त्रिपाठी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। वह मामला वर्तमान में जांचाधीन है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!