सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर; इतने की मौत, तीन की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा माता बसैया थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरे एक ऑटो रिक्शा को पत्थरों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
भूमिया बाबा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु
पुलिस के अनुसार, सभी श्रद्धालु बानमौर विजयपुरा से माता बसैया के समीप स्थित भूमिया बाबा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। पारासर की तेवरिया के पास सामने से आ रही पत्थरों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया राहत अभियान
हादसे की सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया।थाना प्रभारी विवेक तोमर ने बताया कि हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। ऑटो चालक को छोड़कर सभी यात्री आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे में इनकी हुई मौत
हादसे में महेंद्र राठौर (50), पिता बाबूलाल राठौर, मनोरमा राठौर (45), पत्नी राजेंद्र राठौर, ऑटो रिक्शा चालक (पहचान की प्रक्रिया जारी) की मौत हुई है।
ये लोग हुए घायल
हादसे में घायल सूरज राठौर (24) पिता महेंद्र राठौर, वंशिका (2) पिता राहुल, गुंजन राठौर (11) पिता भूरा राठौर, अंजलि राठौर (21) पत्नी सूरज राठौर, मीना राठौर (45) पत्नी रामकरण राठौर का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!