खबर
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा: नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अक्टूबर 2026, 3:49 pm
शेयर करें:
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा

भूरू के बयान में आया था नाम, मादक पदार्थ पहुंचाने की कड़ी में मिला अहम सुराग; मार्च में भी 10 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा जा चुका है

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नाना पटवारी से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क की जांच में सामने आए रेहान मंसूरी को आखिरकार राजेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रेहान का नाम पुलिस की जांच में तब सामने आया था, जब आजाद नगर से पकड़े गए आरिफ उर्फ भूरू बैंड से पूछताछ हुई।

पुलिस के सामने आए बयानों के मुताबिक भूरू ने एमडी और ब्राउन शुगर की सप्लाई करने वाले रेहान, वसीम और मूसा के नाम बताए थे। इसके बाद पुलिस ने रेहान की तलाश शुरू की थी। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

इरफान और संजय ने भी लिया था नाम- जांच में सामने आया था कि नाना से जुड़े ड्रग्स मामले में पकड़े गए इरफान उर्फ गोलू चंदेरी और संजय उर्फ रॉनी कौशल ने भी नाना का नाम लिया था। इसके बाद भूरू बैंड से पूछताछ में ड्रग्स सप्लाई की एक और कड़ी सामने आई।

पुलिस के अनुसार भूरू का संपर्क रेहान से था और इसी चैनल के जरिए एमडी तथा ब्राउन शुगर की सप्लाई आगे बढ़ती थी। एक मामले में रेहान के क्यूआर कोड पर 10 हजार रुपए ऑनलाइन भुगतान किए जाने का भी जांच में खुलासा हुआ था।

पहले बाणगंगा पुलिस ने पकड़ा- रेहान का ड्रग्स से जुड़ा पुराना रिकॉर्ड भी पुलिस के सामने है। इंदौर पुलिस के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक 29 मार्च 2026 की रात बाणगंगा पुलिस ने एक फोर्ड कार की जांच के दौरान अनीश पठान, जुबेर खान और रेहान मंसूरी को पकड़ा था। कार से 10 ग्राम एमडी बरामद हुई थी।

इस मामले में तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत केस दर्ज किया गया था। यानी नाना से जुड़े मौजूदा मामले में रेहान का नाम सामने आने से पहले ही पुलिस की नजर उस पर ड्रग्स तस्करी के मामले में पड़ चुकी थी। अब राजेंद्र नगर पुलिस की गिरफ्तारी के बाद पुराने मामले और नाना से जुड़े नेटवर्क के बीच कड़ियां भी जांची जा सकती हैं।

भूरू के बाद रेहान तक पहुंची पुलिस- नाना प्रकरण की जांच में भूरू उर्फ आरिफ की गिरफ्तारी को अहम मोड़ माना गया था। पूछताछ में उसने कथित तौर पर बताया था कि वह ड्रग्स पैडलरों से माल लेकर आगे पहुंचाता था। इसी दौरान रेहान, वसीम और मूसा के नाम सामने आए।

पुलिस ने इन नामों के आधार पर नेटवर्क की पड़ताल शुरू की थी। जुलाई में सामने आई रिपोर्टों में यह भी बताया गया था कि पुलिस के पास कॉल डिटेल, बैंक लेनदेन और आरोपितों के बयानों के आधार पर इस नेटवर्क की जांच आगे बढ़ रही थी। रेहान की गिरफ्तारी से अब इन डिजिटल और वित्तीय कड़ियों की भी दोबारा पड़ताल होगी।

25 से ज्यादा लोगों की तलाश के बीच अहम गिरफ्तारी- नाना और भरत पटवारी से जुड़े मामलों की जांच अब ड्रग्स से आगे जमीन के कथित लेनदेन, धोखाधड़ी और ऑनलाइन बैटिंग तक पहुंच चुकी है।

पुलिस के मुताबिक 40 से ज्यादा लोगों की भूमिका जांच के दायरे में आई है, जबकि 25 से ज्यादा लोगों के गायब होने की बात सामने आई थी। इनमें रेहान का नाम ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ी कड़ी के तौर पर सामने आया था।

संबंधित समाचार

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत हुई दर्ज
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत हुई दर्ज:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

less than a minute ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

2 minutes ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

6 minutes ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

12 minutes ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

17 minutes ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

22 minutes ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

30 minutes ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

36 minutes ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 1 hour ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

about 1 hour ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

about 1 hour ago
करोड़ों का कोई दावेदार नहीं
Top News

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

about 1 hour ago
बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत
Top News

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

about 1 hour ago
कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम
Top News

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

about 1 hour ago
35 साल से न्याय का इंतजार
Top News

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

about 2 hours ago
कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी
Top News

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

about 2 hours ago
‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद
Top News

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

about 2 hours ago
कम बारिश से जलसंकट की चिंता
Top News

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

about 2 hours ago
बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता
Top News

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!