महू-इंदौर डेमू ट्रेन के इंजन से निकला धुआं: यात्री घबराकर ट्रेन से उतरे
KHULASA FIRST
संवाददाता

हरनियाखेड़ी स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, तकनीकी खराबी के चलते करीब 20 मिनट प्रभावित रही सेवा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महू से इंदौर आ रही डेमू ट्रेन आज सुबह अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। हरनियाखेड़ी स्टेशन पर ट्रेन के इंजन से धुआं निकलता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
धुआं बढ़ते ही कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर आए। घटना के बाद ट्रेन कुछ देर तक स्टेशन पर ही खड़ी रही, जबकि रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
प्रत्यक्षदर्शी यात्री रितेश तोमर के अनुसार ट्रेन सुबह करीब 8:55 बजे महू स्टेशन से इंदौर के लिए रवाना हुई थी। करीब नौ बजे ट्रेन जैसे ही हरनियाखेड़ी स्टेशन पहुंची, तभी इंजन से अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया।
शुरुआत में यात्रियों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन धुआं बढ़ता देख दहशत का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए कई यात्री तत्काल ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए।
कुछ देर तक स्टेशन पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही। सूचना मिलने के बाद रेलवे कर्मचारी और तकनीकी स्टाफ मौके पर पहुंचे और इंजन की जांच शुरू की।
प्रारंभिक तौर पर मामले को तकनीकी खराबी से जोड़कर देखा जा रहा है। खराबी के कारण ट्रेन करीब 20 मिनट तक प्रभावित रही। खबर लिखे जाने तक रेलवे कर्मचारी इंजन की तकनीकी जांच और सुधार कार्य में जुटे हुए थे।
हालांकि, घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक इंजन से धुआं निकलने की घटना ने यात्रियों को डरा दिया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही खराबी के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
संबंधित समाचार

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्टी बनी

गर्भ में थे जुड़वा बच्चे, एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती महिला:बार-बार फोन लगाने के बावजूद नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस

हाय रे घर का कलेश!:बेटी को लेने आया पिता, विवाद में खुद को लगा ली आग

शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल:300 मीटर का सफर तय करने में लग रहे 15 मिनट; इस वजह से रोज जाम से जूझ रहे लोग

महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे:महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता; गेहूं-आटे के दामों में उछाल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:कार्रवाई के लिए फोन बेअसर हुआ तो दरवाजे पर जाकर वसूला जुर्माना

एक दिन पहले खरीदी कार:अगले ही दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग; नेपा नगर से लौटते समय सिमरोल बायपास पर दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत

एंबुलेंस आई न ऑटो, मौत के बाद भी चार घंटे इंतजार...:समाजसेवी ने ठेले से पहुंचाया अस्पताल महिला का शव

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी हटाने पर भड़का आक्रोश:कांग्रेस और सब्जी विक्रेताओं ने घेरा नगर निगम मुख्यालय; प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:जमीन में गाड़कर रखा महुआ लहान किया नष्ट; खुदाई में निकले कई ड्रम

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार:खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा

डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में:पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा

डिकोडिंग राहुल गांधी

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!