शराब नहीं पिलाई तो लाठी से फोड़ दिया सिर: मान में मेहमाननवाजी को लेकर बवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र के रेवती गांव में सामाजिक कार्यक्रम उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब शराब और मेहमाननवाजी का विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दो भाइयों ने लाठी से युवक का सिर फोड़ दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
जगराम अहिरवार (32) ने बाणगंगा थाने में शिकायत की 17 जून की रात भाई रामचरण के घर के पास मान का कार्यक्रम आयोजित किया था। करीब साढ़े 11 बजे गांव के अजय अहिरवार और उसका बड़ा भाई देवेन्द्र अहिरवार पहुंचे।
मेहमाननवाजी और शराब पिलाने की बात पर नाराज हो गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो अजय और देवेंद्र ने मिलकर जगराम पर हमला कर दिया। लोहे की रिंग लगी लाठी से उसके सिर पर जोरदार वार किया।
कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के बाद दोनों आरोपी भविष्य में मेहमाननवाजी से इंकार किया तो जान से मार देंगे कहकर भाग निकले। जगराम को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बाणगंगा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
गांजे की खेप के साथ दो तस्कर दबोचे
शहर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने एक और बड़ा प्रहार किया है। सदर बाजार थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मल्हार आश्रम की पानी की टंकी के पास से दो कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और शहर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी बंटी उर्फ कासिम खान और शाहनवाज उर्फ सोनू अली को पकड़ा गया। दोनों चंदन नगर क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी के रहने वाले हैं।
तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 2200 ग्राम गांजा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!