स्मार्ट मीटर, बढ़ती बिल राशि और अंधेरे में डूबता शहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल, इंदौर में कई क्षेत्रों से आई जनशिकायतें
कहीं 119 से 56 हजार रुपए का बिल, तो कहीं अंधेरे में डूबी सड़कें
बृजमोहन धाकड़ 82695-16067 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बिजली व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। स्मार्ट मीटर लगाए जाने से उपभोक्ताओं को अधिक पारदर्शी और सटीक बिलिंग का भरोसा हुआ है, लेकिन कई उपभोक्ताओं का दावा है कि नई व्यवस्था ने उनकी परेशानियां बढ़ा दी हैं।
विजय नगर क्षेत्र स्कीम-54 के रहवासियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कभी 119 रुपए तो कभी अचानक 15 हजार रुपए तक का बिल आ जाता है। विभाग की ओर से इसे कई महीनों की संयुक्त रीडिंग का परिणाम बताया जाता है। उपभोक्ताओं का कहना है यदि स्मार्ट मीटर रियल टाइम रीडिंग के लिए लगाए गए हैं, तो ऐसी स्थिति क्यों बन रही है।
नौलखा क्षेत्र से मामला और भी गंभीर आया है। उपभोक्ता हेमंत मालवीय के अनुसार वर्षों से उनका मासिक बिजली बिल 5 से 6 हजार रुपए के बीच आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगाने के बाद अचानक 56,182 रुपए का बिल जारी कर दिया गया।
शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। इसी तरह गुरुशंकर नगर क्षेत्र के एक उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद हर महीने 2 हजार रुपए से अधिक का बिल आ रहा है।
उनका दावा है कि वास्तविक खपत के बजाय औसत बिलिंग की जा रही है। उन्होंने हेल्पलाइन 1912 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिला। बिजली बिलों से जुड़ी शिकायतों के साथ-साथ बुनियादी विद्युत सुविधाओं की कमी भी सामने आ रही है।
भोंरासला स्थित लंदन विलेज क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि उन्हें 100 यूनिट बिजली खपत पर एक हजार रुपए से अधिक का बिल मिल रहा है, जबकि पात्र परिवारों को सरकारी सब्सिडी का लाभ भी नहीं दिया जा रहा। इसके अलावा क्षेत्र में बिजली के पोल पर्याप्त संख्या में नहीं होने के साथ ही खुले में झूलते तार कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं।
महीनों से बंद है स्ट्रीट लाइट
शहर के कई इलाकों में बंद स्ट्रीट लाइट रहवासियों का कहना है कॉलोनियों, मुख्य मार्गों और गली की सड़कों पर महीनों से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। इसके कारण रात में आवागमन मुश्किल हो गया है। अंधेरे में दुर्घटनाओं, चोरी और असामाजिक गतिविधियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं हो रही। मानसून के दौरान यह समस्या और गंभीर हो सकती है, क्योंकि जलभराव और अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बढ़ जाता है।
उक्त तमाम समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं ने मांग की है कि बढ़े हुए बिलों की स्वतंत्र जांच कराई जाए, स्मार्ट मीटरों की तकनीकी ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। अब देखना यह है कि बिजली विभाग इन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है और उपभोक्ताहित में क्या कदम उठाएगा।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!