देखिये वीडियो, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की खुली पोल: पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान धंसी करोड़ों की सड़क; बाल-बाल बचे राहगीर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गोराकुंड चौराहे के पास स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए गए निर्माण कार्य पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। 24 घंटे पानी सप्लाई के लिए बिछाई गई नई पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान पानी के तेज दबाव से सड़क अचानक फट गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सड़क धंसते ही मची अफरा-तफरी
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि गोराकुंड चौराहे के पास सड़क पर सामान्य आवाजाही चल रही थी। इसी दौरान अचानक सड़क के नीचे से पानी का तेज बहाव शुरू हुआ और देखते ही देखते सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया।
घटना के समय वाहन चालक वहां से गुजर रहे थे
जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान कार, ऑटो और दोपहिया वाहन वहां से गुजर रहे थे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
अचानक सड़क फटने से लोगों में डर फैल गया और कई लोग अपने वाहन छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे।
पानी के तेज दबाव से डामर और पेवर ब्लॉक उखड़कर दूर जा गिरे और सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा बन गया।
पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, गोराकुंड क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछाने के बाद इंजीनियरों की टीम पानी छोड़कर उसकी टेस्टिंग कर रही थी। इसी दौरान पाइप लाइन में अचानक दबाव बढ़ गया, जिससे लीकेज हुआ और पानी ने सड़क को चीरते हुए बाहर का रास्ता बना लिया।
40 करोड़ की सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल
यह सड़क एरिया बेस्ड डेवलपमेंट (ABD) योजना के तहत एमजी रोड और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई थी। सड़क निर्माण को अभी तीन साल भी पूरे नहीं हुए हैं।
उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली ही टेस्टिंग में सड़क का इस तरह क्षतिग्रस्त होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता और इस्तेमाल की गई सामग्री पर गंभीर सवाल खड़े करता है।रहवासियों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!