25 हजार का इनामी स्मैक तस्कर गिरफ्तार: 2 साल से था फरार; ट्रैक्टर ड्राइवर बनकर छिपा था, ANTF ने दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ऑपरेशन 'सौम्यकूल' के तहत कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए के इनामी स्मैक तस्कर सोहेल उर्फ साहिल खान को इंदौर से गिरफ्तार किया है। मंदसौर जिले के लदूना का रहने वाला आरोपी करीब दो साल से फरार था। राजस्थान के फलोदी जिले में दर्ज स्मैक तस्करी के मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
फलोदी पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम
महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि सोहेल खान उर्फ साहिल खान के खिलाफ वर्ष 2024 में फलोदी जिले के बाप थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से वह फरार था। फलोदी पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
दूध और खेती छोड़कर तस्करी से जुड़ने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, आठवीं तक पढ़े सोहेल ने शुरुआत में दूध का व्यवसाय और खेती-बाड़ी की। बाद में अधिक कमाई के लालच में वह एक रिश्तेदार के साथ कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ गया। आरोप है कि वह मध्यप्रदेश से स्मैक लेकर एजेंटों के जरिए राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करता था।
इंदौर-पीथमपुर हाईवे पर चला रहा था ट्रैक्टर
ANTF को सूचना मिली थी कि फरारी के दौरान सोहेल इंदौर-पीथमपुर हाईवे के आसपास खुदाई के काम में ट्रैक्टर चालक बनकर काम कर रहा है। वह नजदीकी गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रहा था। सूचना के बाद टीम ने इलाके में निगरानी शुरू की। पीथमपुर के पास खुदाई के दौरान ट्रैक्टर चला रहे सोहेल की पहचान होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
अब पूरे नेटवर्क की होगी जांच
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि मध्यप्रदेश और राजस्थान में उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे और स्मैक की सप्लाई कहां-कहां की जाती थी। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!