देखिये वीडियो, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा शुरू: सड़कों पर उतरे सामाजिक संगठन और व्यापारी; मुख्यमंत्री सहित कई नेता होंगे शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शुक्रवार को ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ पदयात्रा की शुरुआत हो गई। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 में आयोजित इस पदयात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, एसोसिएशनों, व्यापारिक संगठनों और पेशेवर वर्गों के लोग शामिल हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री सहित कई नेता होंगे शामिल
यात्रा में डॉक्टर, एडवोकेट, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे हैं। आयोजकों ने पदयात्रा में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया है।
पदयात्रा सुभाष नगर चौराहे से शुरू होकर पाटनीपुरा चौराहे तक निकाली जा रही है।
आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मनसुखभाई मांडविया और प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित है।
सामाजिक संगठनों से लेकर व्यापारियों तक की भागीदारी
पदयात्रा में विभिन्न समाजों और संगठनों के पदाधिकारियों के साथ ही डॉक्टर, वकील, व्यापारी, उद्योगपति और खेल संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
इसके अलावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और पार्टी के अन्य प्रदेश पदाधिकारियों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी गई है।
आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन को व्यापक जनभागीदारी वाला बनाने के लिए लंबे समय से तैयारियां की जा रही थीं। शहर के जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार लोगों से पदयात्रा में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।
SIR प्रक्रिया को लेकर लोगों तक पहुंचाएंगे संदेश
आयोजकों के मुताबिक, पदयात्रा का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की सत्यता और विपक्ष की ओर से इस संबंध में फैलाए जा रहे कथित भ्रामक नैरेटिव के बारे में लोगों को जानकारी देना है।
यात्रा के दौरान प्रतिभागी हाथों में तख्तियां लेकर चलेंगे। इनके माध्यम से संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास बनाए रखने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।
आयोजकों ने विपक्ष पर SIR प्रक्रिया को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। इसी मुद्दे को लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई है।
250 सामाजिक संगठनों के साथ हुई बैठकें
पदयात्रा को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से बैठकों का दौर जारी था। आयोजकों के अनुसार, करीब 250 सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की गईं।
इसके अलावा विभिन्न समाजों, एनजीओ, शैक्षणिक संस्थानों, खेल संगठनों, व्यापारिक संगठनों, उद्योगपतियों और एसोसिएशनों के पदाधिकारियों से भी संपर्क किया गया।
इन बैठकों के जरिए अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने और पदयात्रा में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।
मंत्री बोले- देशभक्तों की रैली है पदयात्रा
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पदयात्रा को लेकर कहा कि यह देशभक्तों की रैली है और अराजकता के खिलाफ एक बुलंद आवाज है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
पाटनीपुरा चौराहे पर सभा के साथ होगा समापन
सुभाष नगर चौराहे से शुरू हुई पदयात्रा का समापन पाटनीपुरा चौराहे पर प्रस्तावित सभा के साथ होगा। यहां नेताओं और आयोजकों की ओर से संबोधन दिया जाएगा।
इस दौरान SIR प्रक्रिया, लोकतांत्रिक संस्थाओं और विपक्ष की भूमिका से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे।
आयोजन के जरिए भाजपा समर्थक विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक वर्गों की भागीदारी प्रदर्शित करने की तैयारी में हैं।
संबंधित समाचार

करवाचौथ पर पत्नी ने पति को दी जिंदगी की सौगात:किडनी दान कर बचाई जान; ICU में मनाया त्योहार

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बाथरूम के पानी से बन रहा था खाना; रेस्टोरेंट सील, पनीर-दाल और चावल के सैंपल जांच के लिए भेजे

लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद:नर्मदा-गंभीर परियोजना; फिर फूटी पाइप लाइन

सीएम के इंतजार में नाराज हुए मंत्री:उनके बिना ही निकाल दी यात्रा; बोले- 2 मिनट भी नहीं रुकूंगा, नेताओं के बीच समन्वय को लेकर फिर उठे सवाल

भाजपा पार्षद के घर पर हमला:बाल-बाल बचे नहीं तो हो जाती हत्या

देखिये वीडियो, भाजपा की पदयात्रा में भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर लेकर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता:मंच पर मौजूद मंत्री हुए नाराज; पुलिस से कहा- पकड़ो इन्हें

25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत से पहले बनाया वीडियो, इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

एमपी के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा:महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी; पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री की मां का निधन:76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; पैतृक गांव जैत में होगा अंतिम संस्कार

आदि कैलाश यात्रा पर गए इंदौर के 27 वर्षीय युवक की मौत:तीन दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था तिलक

तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग:लाखों का सामान जलकर खाक; गैस की दुकान भी जली

देखिये वीडियो, घर में घुसकर पार्षद पति पर हमला:चाकू से फाड़ा बोर्ड; जमकर की तोड़फोड़, चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो मावा किया जब्त; फैक्ट्री सील, यहां गंदगी में बन रही थी चॉकलेट-जेली

वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक:महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की पूजा-अर्चना, चांद के दीदार के लिए किया इंतजार

16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया:सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की

पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला:विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम:अवैध उत्खनन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:इतना नशीला पदार्थ किया जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!