खबर
Top News

तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग: लाखों का सामान जलकर खाक; गैस की दुकान भी जली

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अक्टूबर 2026, 11:16 am
शेयर करें:
तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मध्य क्षेत्र में गुरुवार देर रात आगजनी की दो घटनाओं ने व्यापारियों में हड़कंप मचा दिया। पहली घटना मारोठिया बाजार की है, जहां पूजन और किराना सामग्री की तीन मंजिला दुकान में अचानक आग लग गई।

बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ
आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और लपटें दुकान की दूसरी मंजिल तक पहुंच गईं। दुकान में आगामी त्योहारों के लिए बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ था, जिसके चलते नुकसान काफी अधिक होने की आशंका है।

दमकल की टीमें और पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें और सराफा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।

रात एक बजे दुकान से उठने लगा धुआं, कुछ ही देर में भड़की आग
फायर ब्रिगेड के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 1 बजे मारोठिया बाजार स्थित राम गोपाल कन्हैयालाल नाम की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। दुकान बंटी शर्मा की बताई जा रही है।

रात के समय आसपास मौजूद लोगों ने दुकान की ऊपरी मंजिलों से धुआं निकलते देखा। देखते ही देखते आग की लपटें बाहर दिखाई देने लगीं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

त्योहारों के लिए जमा किया था लाखों का सामान
बताया जा रहा है कि दुकान में पूजन सामग्री और किराना सामान का कारोबार होता है। आगामी त्योहारों को देखते हुए दुकान में बड़ी मात्रा में सामग्री जमा की गई थी। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सामान जलकर खराब हो गया।

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

संकरे बाजार में दूसरी दुकानों तक आग पहुंचने का था खतरा
मारोठिया बाजार शहर का घना और व्यस्त व्यापारिक इलाका है। यहां दुकानें एक-दूसरे से सटी हुई हैं और रास्ते भी काफी संकरे हैं। ऐसे में तीन मंजिला दुकान में लगी आग आसपास की दुकानों तक पहुंच सकती थी।

दमकलकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया और आसपास की दुकानों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया गया। फिलहाल आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

छोटी ग्वालटोली में नेशनल गैस की दुकान में भी लगी आग
आगजनी की दूसरी घटना शुक्रवार अलसुबह छोटी ग्वालटोली इलाके में सामने आई। यहां नेशनल गैस नाम की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में गैस से संबंधित सामान और छोटे सिलेंडर रखे हुए थे। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

मोबाइल पर मिली आग लगने की सूचना
दुकान मालिक योगेंद्र को आसपास के लोगों ने मोबाइल फोन पर दुकान में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मियों ने करीब एक टैंक पानी का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया।

दोनों घटनाओं में जनहानि नहीं, नुकसान का आकलन जारी
शहर के दो अलग-अलग व्यावसायिक क्षेत्रों में हुई आगजनी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था और दुकानों में अग्निशमन इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मारोठिया बाजार में आग फैलने से आसपास की दुकानों को खतरा पैदा हो गया था, जबकि छोटी ग्वालटोली में गैस सामग्री रखी होने के कारण स्थिति संवेदनशील थी।

गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

करवाचौथ पर पत्नी ने पति को दी जिंदगी की सौगात
Top News

करवाचौथ पर पत्नी ने पति को दी जिंदगी की सौगात:किडनी दान कर बचाई जान; ICU में मनाया त्योहार

22 minutes ago
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बाथरूम के पानी से बन रहा था खाना; रेस्टोरेंट सील, पनीर-दाल और चावल के सैंपल जांच के लिए भेजे

41 minutes ago
लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
Top News

लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद:नर्मदा-गंभीर परियोजना; फिर फूटी पाइप लाइन

about 1 hour ago
सीएम के इंतजार में नाराज हुए मंत्री
Top News

सीएम के इंतजार में नाराज हुए मंत्री:उनके बिना ही निकाल दी यात्रा; बोले- 2 मिनट भी नहीं रुकूंगा, नेताओं के बीच समन्वय को लेकर फिर उठे सवाल

about 1 hour ago
भाजपा पार्षद के घर पर हमला
Top News

भाजपा पार्षद के घर पर हमला:बाल-बाल बचे नहीं तो हो जाती हत्या

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, भाजपा की पदयात्रा में भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर लेकर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता
Top News

देखिये वीडियो, भाजपा की पदयात्रा में भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर लेकर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता:मंच पर मौजूद मंत्री हुए नाराज; पुलिस से कहा- पकड़ो इन्हें

about 1 hour ago
25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या
Top News

25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत से पहले बनाया वीडियो, इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

about 2 hours ago
एमपी के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा
Top News

एमपी के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा:महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी; पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ

about 2 hours ago
केंद्रीय कृषि मंत्री की मां का निधन
Top News

केंद्रीय कृषि मंत्री की मां का निधन:76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; पैतृक गांव जैत में होगा अंतिम संस्कार

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा शुरू
Top News

देखिये वीडियो, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा शुरू:सड़कों पर उतरे सामाजिक संगठन और व्यापारी; मुख्यमंत्री सहित कई नेता होंगे शामिल

about 3 hours ago
आदि कैलाश यात्रा पर गए इंदौर के 27 वर्षीय युवक की मौत
Top News

आदि कैलाश यात्रा पर गए इंदौर के 27 वर्षीय युवक की मौत:तीन दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था तिलक

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, घर में घुसकर पार्षद पति पर हमला
Top News

देखिये वीडियो, घर में घुसकर पार्षद पति पर हमला:चाकू से फाड़ा बोर्ड; जमकर की तोड़फोड़, चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

about 3 hours ago
पुलिस को देखकर भागा युवक
Top News

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी

about 20 hours ago
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो मावा किया जब्त; फैक्ट्री सील, यहां गंदगी में बन रही थी चॉकलेट-जेली

about 20 hours ago
वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक
Top News

वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक:महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की पूजा-अर्चना, चांद के दीदार के लिए किया इंतजार

about 20 hours ago
16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया
Top News

16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया:सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की

about 20 hours ago
पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला
Top News

पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला:विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

about 20 hours ago
पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम
Top News

पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम:अवैध उत्खनन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

about 20 hours ago
स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:इतना नशीला पदार्थ किया जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

about 20 hours ago
अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी
Top News

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!