खबर
Top News

देखिये वीडियो, घर में घुसकर पार्षद पति पर हमला: चाकू से फाड़ा बोर्ड; जमकर की तोड़फोड़, चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अक्टूबर 2026, 11:07 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के ऊषागंज स्थित गीतांजलि अपार्टमेंट में प्रॉपर्टी कारोबारी और पार्षद पति सुमित तलरेजा के साथ विवाद, मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुराने विवाद को लेकर शुरू हुआ मामला देखते ही देखते हंगामे में बदल गया।

चाकू से फाड़ा पार्षद का बोर्ड
आरोप है कि चार लोग सुमित तलरेजा के घर पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की कोशिश की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घर के बाहर लगा पार्षद का बोर्ड चाकू से फाड़ दिया और परिसर में रखे गमलों, कुर्सियों तथा वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।

चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
घटना के बाद सुमित और उनकी पत्नी पंखुड़ी तलरेजा ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुराने विवाद के समझौते को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, सुमित तलरेजा ने अपनी पत्नी पंखुड़ी के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को वे अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनका पुराना परिचित प्रशांत करौसिया अपने साथी अंश, सुमित खरे और विशाल बौरासी के साथ वहां पहुंचा।

बताया गया कि पुराने विवाद के समझौते को लेकर बातचीत शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला बिगड़ गया। आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ाते हुए मारपीट की कोशिश की।

चाकू से फाड़ा पार्षद का बोर्ड, घर के बाहर जमकर तोड़फोड़
सुमित की शिकायत के मुताबिक, विवाद के दौरान आरोपियों ने घर के बाहर लगा पार्षद का बोर्ड चाकू से फाड़ दिया। इसके बाद वे उनकी ओर मारपीट करने के लिए दौड़े। खुद को बचाने के लिए सुमित मल्टी की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में चले गए।

आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी शांत नहीं हुए और फ्लैट के दरवाजे पर लात मारने लगे। परिसर में रखे गमले, कुर्सियां और गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान सुमित की ओर गमला फेंकने और उन्हें व उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

शोर सुनकर जमा हुए रहवासी, मौके से भागे आरोपी
घटना के दौरान सुमित और उनकी पत्नी ने शोर मचाया, जिसके बाद अपार्टमेंट के आसपास रहने वाले लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी वहां से भाग निकले। घटना के बाद दंपति ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

दूसरे पक्ष का पलटवार, पिस्टल दिखाकर डराने का आरोप
इस मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। दूसरे पक्ष का आरोप है कि विवाद की शुरुआत सुमित तलरेजा ने की थी और उन्होंने पिस्टल दिखाकर डराने की कोशिश की थी। इस आरोप के बाद मामला दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का बन गया है। पुलिस अब दोनों पक्षों की शिकायतों और आरोपों की जांच कर रही है।

पुलिस कर रही दोनों पक्षों के दावों की जांच
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। मारपीट, तोड़फोड़, धमकी और पिस्टल दिखाने के आरोपों की सत्यता का पता लगाने के लिए संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

करवाचौथ पर पत्नी ने पति को दी जिंदगी की सौगात
Top News

करवाचौथ पर पत्नी ने पति को दी जिंदगी की सौगात:किडनी दान कर बचाई जान; ICU में मनाया त्योहार

19 minutes ago
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बाथरूम के पानी से बन रहा था खाना; रेस्टोरेंट सील, पनीर-दाल और चावल के सैंपल जांच के लिए भेजे

38 minutes ago
लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
Top News

लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद:नर्मदा-गंभीर परियोजना; फिर फूटी पाइप लाइन

about 1 hour ago
सीएम के इंतजार में नाराज हुए मंत्री
Top News

सीएम के इंतजार में नाराज हुए मंत्री:उनके बिना ही निकाल दी यात्रा; बोले- 2 मिनट भी नहीं रुकूंगा, नेताओं के बीच समन्वय को लेकर फिर उठे सवाल

about 1 hour ago
भाजपा पार्षद के घर पर हमला
Top News

भाजपा पार्षद के घर पर हमला:बाल-बाल बचे नहीं तो हो जाती हत्या

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, भाजपा की पदयात्रा में भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर लेकर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता
Top News

देखिये वीडियो, भाजपा की पदयात्रा में भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर लेकर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता:मंच पर मौजूद मंत्री हुए नाराज; पुलिस से कहा- पकड़ो इन्हें

about 1 hour ago
25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या
Top News

25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत से पहले बनाया वीडियो, इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

about 2 hours ago
एमपी के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा
Top News

एमपी के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा:महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी; पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ

about 2 hours ago
केंद्रीय कृषि मंत्री की मां का निधन
Top News

केंद्रीय कृषि मंत्री की मां का निधन:76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; पैतृक गांव जैत में होगा अंतिम संस्कार

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा शुरू
Top News

देखिये वीडियो, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा शुरू:सड़कों पर उतरे सामाजिक संगठन और व्यापारी; मुख्यमंत्री सहित कई नेता होंगे शामिल

about 3 hours ago
आदि कैलाश यात्रा पर गए इंदौर के 27 वर्षीय युवक की मौत
Top News

आदि कैलाश यात्रा पर गए इंदौर के 27 वर्षीय युवक की मौत:तीन दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था तिलक

about 3 hours ago
तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग
Top News

तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग:लाखों का सामान जलकर खाक; गैस की दुकान भी जली

about 3 hours ago
पुलिस को देखकर भागा युवक
Top News

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी

about 20 hours ago
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो मावा किया जब्त; फैक्ट्री सील, यहां गंदगी में बन रही थी चॉकलेट-जेली

about 20 hours ago
वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक
Top News

वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक:महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की पूजा-अर्चना, चांद के दीदार के लिए किया इंतजार

about 20 hours ago
16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया
Top News

16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया:सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की

about 20 hours ago
पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला
Top News

पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला:विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

about 20 hours ago
पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम
Top News

पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम:अवैध उत्खनन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

about 20 hours ago
स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:इतना नशीला पदार्थ किया जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

about 20 hours ago
अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी
Top News

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!